Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

, 07 दिसम्बर, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल 65 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर 03 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणो को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को

 

गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 22. पुलिस 12, विकास 13. विद्युत 5, समाज कल्याण 1 व अन्य विभागो 9 से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

म्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

सर्किल ऑफिसर ने व्यापारियों संग की बैठक,जाम की समस्या पर दिए निर्देश

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

माननीय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के द्वारा बांदा जनपद

zeestarnews

Leave a Comment