Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

, 07 दिसम्बर, 2024-

 

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

 

 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में कुल 65 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने मौके पर 03 जन शिकायतों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणो को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों को

 

गम्भीरता से लेते हुए समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 22. पुलिस 12, विकास 13. विद्युत 5, समाज कल्याण 1 व अन्य विभागो 9 से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

 

म्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर श्री अमित शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सदर सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

फाउण्डेशन टू एजूकेट गर्ल्स ग्लोबली संस्था के ब्लॉक प्रोजेक्ट अधिकारी कमल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल ने दलबल के साथ किया फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था पर रखी पैनी नजर

zeestarnews

शीत लहर के दौरान ठण्ड से होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं जैसे,हाइपोथर्मिया,निमोनिया,सर्दी जुकाम,त्वचा फटना एवं हार्ट सम्बन्धी समस्याओं से बचाव एवं सावधानियों हेतु जनपद बांदा में जिलाधिकारी जे0 रीभा महोदया जी ने जारी की चेतावनी

zeestarnews

Leave a Comment