दिनांक 16 दिसंबर 2024 उप श्रम आयुक्त चित्रकूट धाम क्षेत्र श्री ए0के0 सिंह ने बताया है कि अटल आवासीय विद्यालय, अछरौड़, बांदा के शैक्षणिक सत्र-2025-26 के प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने (कक्षा-06 (140 छात्र/छात्रा) एवं कक्षा-09 (140 छात्र/छात्रा) कुल-280 बच्चों) हेतु आयुक्त. चित्रकूटधान मण्डल, बांदा , श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित “मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति” की सातवीं बैठक आज आयुक्त, महोदय की अध्यक्षता में आयुक्त, कार्यालय में निर्धारित एजेण्डा के अनुसार सम्पन्न हुयी। जिसमें कि जिलाधिकारी, श्री नगेंद्र प्रताप , उप श्रमायुक्त, चित्रकूटधाम क्षेत्र, बाँदा, अपर जिलाधिकारी, चित्रकूट एवं मण्डल के प्रत्येक जनपद के समिति के सदस्य के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, अटल आवासीय विद्यालय, बाँदा आदि उपस्थित रहे।
उक्त सत्र में विद्यालय में प्रवेश हेतु एस०ओ०पी० के सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें कि उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत 03 वर्ष के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोविड से अनाथ हुए, जिनका महिला एवं कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्य मंत्री बाल सेवायोजना हेतु ऐसे पात्र बच्चे का प्रवेश लिया जाना है। आवेदन पत्र प्रत्येक जनपद के श्रम कार्यालय तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से निःशुल्क वितरित किया जायेगा। समिति द्वारा आवेदन पत्र वितरण / जमा करने आदि के सम्बन्ध में निम्न निर्णय लिया गया

से अपराह्न 01:00 बजे तक।