Zee Star News
Breaking News
अन्य

लोक अदालत के माध्यम से निपटाए जाएंगे मुकदमे

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , बांदा

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 12.11.2022 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से श्रीमती कमलेश कुच्छल, जनपद न्यायाधीश महोदया बाँदा की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय बांदा में एवं तहसील मुख्यालयों में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन तथा बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबिल नेटवर्क संबंधी वाद, आयकर व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित वाद, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद , पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद , चेक बाउंस से संबंधित वाद , जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित वाद , राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद , शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद तथा यातायात संबंधी ई चालानों का निस्तारण वादकारियों के समझौते / सहमति / संस्वीकृति के आधार पर किये जाएंगे । अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त विधि व्यवसायियों , वादकारी जनता एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील है कि वे अपने – अपने वादों को दिनांक 12.11.2022 दिन शनिवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत कराते हुए समझौते / सहमति / संस्वीकृति के आधार पर निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठावें ।

Related posts

उप कृषि निदेशक बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि agridarshan.up.gov.in पर वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषकों द्वारा दिनांक 21.01.2025 से दिनांक 04.02.2025 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है

zeestarnews

संविदा कर्मचारियों के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्य अभियंता कार्यालय चिल्ला रोड पर जिले भर के बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया

zeestarnews

मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गयी घरौनियों के डिजिटल वितरण कार्यक्रम दिनांक 27.12.2024 एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण किये जाने के सम्बन्ध में

zeestarnews

Leave a Comment