Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में नहर्षि बानदेव सभागार कलेक्ट्रेट बांदा में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया

 

दिनांक 17/12/2024

 

आज प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में नहर्षि बानदेव सभागार कलेक्ट्रेट बांदा में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में श्री वेद प्रकाश मौर्य मुख्य विकास अधिकारी, बांदा श्री अव्यक्त राम तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा, श्री नरेंद्र कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक माध्यनिक शिक्षा बांदा, श्री विनोद कुनार मुख्य कोषाधिकारी बांदा के साथ श्री राजा बाबू बाजपेयी अध्यक्ष उ0प्र0 सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा बांदा श्री कन्हैया लाल दीक्षित अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद जिला शाखा बांदा, श्री ओ० पी० शुक्ला, मण्डलीय संगठन मंत्री उ0प्र0 सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर संगठन जिला शाखा बांदा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त काफी संख्या ने पेंशनर तथा संगठनो के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

बैठक ने जिलाधिकारी नहोदय द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के संबंध ने समस्त कार्यालयों को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया उनके ‌द्वारा पेंशनर संगठनो के प्रतिनिधियों शान्त्र ओडाकार तथा सन्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके ‌द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिये गए कि पेंशनरों की समस्याओं का प्राथनिकता पर समाधान कराया जाये। उनके चिकित्सा संबंधी दावों का अधिकतम एक सप्ताह में निस्तारण किया जाये। उनके ‌द्वारा पेंशनरों को आश्वस्त किया गया कि जनपद प्रशासन पेंशनरो कि समस्याओ के प्रति संवेदनशील है।

 

मुख्य विकास अधिकारी बांदा द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि एक दिन हम सभी को सेवानिवृत्त होना है अतः पेंशनरो की समस्याओं को तत्काल निराकरण के प्रयास किए जाने चाहिए। उनके ‌द्वारा बैठक ने विभिन्न पेंशनर संगठनो पेंशनरो द्वारा उठाई गई समस्याओ के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया ।

 

अंत ने मुख्य कोषाधिकारी, बांदा ‌द्वारा आए हुये सभी अधिकारियों / पेंशनरो / प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि पेंशनरों को कोषागार संबंधी किसी भी प्रकार कि समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

उ०प्र० पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान “संस्कृति उत्सव 2024-25” के अन्तर्गत जनपद स्तर के चयनित कलाकारो की प्रतियोगिता मण्डलीय मुख्यालय पर दिनांक 17.01.2025 को कराये जाने विषयक।

zeestarnews

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में आयोजित कार्यक्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment