Zee Star News
Breaking News
अन्य

गौ रक्षा समिति के सौजन्य से केन आरती संपन्न हुई

गौ रक्षा समिति के सौजन्य से केन आरती संपन्न हुई

 

 

बांदा 27 दिसंबर 2022

केन जल महा आरती का आयोजन प्रति मंगलवार

विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के सौजन्य से केन तट पर आयोजित होने वाली केन जल आरती मंगलवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों के अलावा ग्रामीण महिलाएं बच्चे आदि शामिल हुए।
उपस्थित जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने केन आरती भक्तों से कहा कि आरती का कार्यक्रम जिस तरह से प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। उसे पूर्ववत जारी रखा जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रजापति जी ने सभी मौजूद नागरिकों से इस दौरान अपील करते हुए कहा कि कूड़ा कचरा बड़ी संख्या में जो नदियों में बहाया जाता है। उसे रोकने हेतु लोगों को जागरूक करें। क्योंकि नदियां हम सब के लिए जीवन प्राण है। ग्रामीण अंचल से आए एक भक्त ने बताया कि अधिकांश अधिकारियों के सीयूजी नंबर बंद रहते हैं यदि चालू है तो उठाते नहीं है। गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष ने माननीय जिला अधिकारी का इस समस्या पर ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि शासन ने अधिकारियों से सीधे संवाद के लिए सीयूजी नंबर जारी किए हैं। जिले के अधिकांश अधिकारी इन नंबरों को नॉट रीचेबल, स्लीप मोड में किए रहते हैं। जिससे आम नागरिक सहित शासन के कंट्रोल रूम से बचे रहते हैं। अपना प्राइवेट नंबर उच्चाधिकारी को देकर सभी दायित्वों से मुक्त रहते हैं। समिति के जिला अध्यक्ष श्री महेश जी ने माननीय जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों के फोन की जांच की जाए कि प्रतिदिन वह फोन पर कितनी जन शिकायतें सुनते व निस्तारण करते हैं। आरती के दौरान…… ने डमरु व शंख……. ने बजाया भक्तों ने बारी-बारी से आरती की एवं हाथ जोड़कर माथा झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को गरी का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुत्तन तिवारी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा जिला मंत्री राहुल राजपूत जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी महेश कुमार वीरेंद्र कुमार मिश्रा प्रेम गुप्ता नगर महामंत्री व्यापार मंडल महेश प्रसाद गुप्ता नगर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल धर्मेंद्र कुशवाहा नीरज कुशवाहा सागर गोयल जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग बच्चों की विद्यालय में पहुंच एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु

zeestarnews

आयुक्त कार्यालय चित्रकूटधाम मण्डल, बाॅदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मण्डल स्तर पर पर्यावरणीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment