Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जनपद न्यायाधीश द्वारा बांटे गए कंबल

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

आज दिनांक 03-01-2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश, बांदा डा० बब्बू, सारंग जी के द्वारा शरद ऋतु को देखते हुए नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध संवासियों को तथा राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कॉलेज, महोखर-बांदा में दृष्टिबाधित छात्रों को कम्बल एवं फल वितरण किया गया।

सर्वप्रथम श्रीमान डा० बब्बू सारंग जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा शरद ऋतु को देखते हुए आज दिनांक 03-01-2025 को प्रातः 09:00 बजे जनपद बांदा के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में उपस्थित लगभग 80 वृद्ध संवासियों को नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर शुभकामनाओं के साथ सभी को कम्बल भेंट किये एवं फल वितरित किये। जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बुजुर्गों के प्रति आदर व सम्मान बनाये रखने के सम्बंध में अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण श्रीमान चन्द्रपाल द्वितीय-अपर जिला जज प्रथम, श्रीमान छोटे लाल यादव अपर जिला जज चतुर्थ, श्रीमान श्रीपाल सिंह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा, श्रीमान भगवानदास गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा व जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित श्रीमान अमित शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर-बांदा द्वारा कम्बल व फल वितरण किया गया।

तदोपरान्त इसी कम में श्रीमान डा० बब्बू सारंग-जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रातः 09:30 बजे राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कॉलेज, महोखर-बांदा में समस्त दृष्टिबाधित छात्रों को कम्बल एवं फल वितरित करते हुए जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा नव वर्ष के अवसर पर छात्रों को शुभकामनाओं के साथ विधिक सेवाओं के सम्बंध में जानकारिया प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण श्रीमान चन्द्रपाल द्वितीय-अपर जिला जज प्रथम, श्रीमान छोटे लाल यादव-अपर जिला जज चतुर्थ, श्रीमान श्रीपाल सिंह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा, श्रीमान भगवानदास गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा एवं जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित श्रीमान अमित शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर-बांदा द्वारा भी दृष्टिबाधित छात्रों को कम्बल व फल वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम प्रबन्धक श्री श्याम किशोर, राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, महोखर-बांदा की ओर से वार्डन श्री अजीत प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा की ओर से श्रीमती कविता अग्रहरि-वरि०लिपिक, श्रीमती सुमन शुक्ला- पी.एल.वी. श्री अजय वर्मा-उप नाजिर एवं श्री राशिद अहमद अन्सारी-डी.ई.ओ. उपस्थित रहें।

Related posts

सिमौनी धाम पर भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात

zeestarnews

IIT के 55 वें दीक्षांत में उत्साहित दिखे स्डूडेन्ट्स: कानपुर के दो स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित, 51 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड और मेडल, 21 को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड भी दिए

cradmin

भाजपा प्रत्याशी के लिए राज्यमंत्री ने विद्यालयां में किया जनसम्पर्क

zeestarnews

Leave a Comment