Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

सढा गौशाला में मिल रही गौवंशों को मौत की सजा

सढा गौशाला में मिल रही गौवंशों को मौत की सजा

 

भूख से तड़प तड़प कर मार रहे गौवंश

आंख नोच ले गए कौवे नहीं है किसी को परवाह

 

बांदा- सढा गौशाला मे गौवंशों को मौत की सजा बिना किसी अपराध के दी जा रही है। स्थिति ऐसी की रूह कांप जाए लेकिन जिम्मेदारों को शायद पसीना भी नहीं आता । भृस्टाचार की कमाई खा खा करके इनकी चमड़ी इतनी मोटी हो गयी है कि गौवंशों के हिस्से का भी पैसा बिना डकार लिए पूरा खा जाते हैं और गौवंशों को बदले मे मिलती है तड़पकर मौत आज विश्व हिंदू गौ रक्षा समिति के जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी अपनी टीम के साथ जब सढा एवं छतैनी गौशाला पहुंचे तो सढा में साफ सफाई बिल्कुल नहीं मिली चरही में गोबर का ढेर लगा था। गौशाला मे दो गौवंश मृत पाए गए एवं तीन मरणासन्न स्थिति मे गोबर से भरे दलदल मे पड़े थे खाने को जब गौरक्षा पहुंचे तब लगभग 2 बजे खड़े पुवाल से लदा ट्रैक्टर जब आया तभी उन गौवंशों को डाला गया। इससे पहले गौवंश मल से पुवाल बीनकर खाते नजर आए। भूसा तो देखने मे ऐसा प्रतीत हुआ की शायद ही कभी गौवंशों को दर्शन कराया गया हो इस प्रकार छतैनी गौशाला का शेड दलदल से पूरा भरा था और गौवंशों को गौशाला के बाहर सिर्फ खड़ा पुवाल डाला गया था साथ ही वहाँ नाबालिक बच्चे द्वारा काम कराया जा रहा था। जिला प्रवक्ता उमेश तिवारी ने तत्काल यह सूचना जिलाधिकारी बांदा को दी।मुख्य चिकित्साधिकारी को फोन के माध्यम से यथास्थिति बताई गयी तहसील अध्यक्ष सोनू करवारिया ने तत्काल उपजिलाधिकारी नरैनी को सूचना दी अब देखना है जिम्मेदार अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं या फिर बंद कमरे मे इस मामले को यूँ ही रफा दफा कर दिया जायेगा।

Related posts

95 वर्षीय वृद्धा मांग रही न्याय देखें बेबसी का VIDEO: पति और बेटे की मौत के बाद दबंगों ने कब्जा ली जमीन, गोद में चढ़कर लगाई न्याय की गुहार

cradmin

मद्य निषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में चित्रकूट धाम मण्डल की समीक्षा बैठक की गई,

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment