Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

उप जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

दिनांक 21 जनवरी 2025

आज प्रातः 10:00 बजे तहसील पैलानी का मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार ने किया आकस्मिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी पैलानी ही उपस्थित पाए गए, 10 मिनट बाद तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आए, लेकिन 09 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें राजेंद्र प्रसाद निगम, बृजमोहन लाल साहू, महेश प्रसाद सोनी, मुरली मनोहर, धालेंद्र कुमार, ओम शिव दीक्षित, सूरज पाठक, रवि शंकर सहित अन्य अनुपस्थित रहे। उन्होंने सभी का स्पष्टीकरण उप जिला अधिकारी के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं। कल आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिनमें से सिर्फ चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लिया जाए और जन शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि समय से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने फाइलों का रखरखाव साफ सफाई पानी इत्यादि की व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमरपाल सिंह, उप जिला अधिकारी पैलानी श्री शशि भूषण मिश्रा उपस्थित रहे।

Related posts

फैमिली आई०डी० एक परिवार एक पहचान उ०प्र० के प्रत्येक राशन कार्ड रहित अध्यासित परिवारों के लिये आवश्यक

zeestarnews

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment