Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना

दिनांक 21 सितंबर 2024

जिला उद्यान अधिकारी बांदा श्री राजेंद्र कुमार ने बताया है कि केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) का संचालन जनपद स्तर उद्यान विभाग बाँदा के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित उद्योग स्थापित करने एवं विस्तार करने पर कुल परियोजना लागत में 35 प्रतिशत सब्सिडी अधिकतम रू0 10.00 लाख तक की छूट का प्रावधान है। इस योजना में ऑयल मिल, फ्लोर मिल, दाल मिल, राइस मिल, बेकरी उद्योग, मसाला उद्योग, चिप्स पापड़, नमकीन, पोहा उद्योग, मिठाई उद्योग (रेस्टोरेंट), आर०ओ० प्लान्ट, आईस्क्रीम, सहित 50 से ज्यादा उद्योग शामिल है। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में निदेशालय के द्वारा जनपद को 275 इकाईयों को स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके कम में विभाग द्वारा तेज गति से कार्य किया जा रहा है। कहा विभाग में तैनात योजना के जिला रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) द्वारा आये हुए आवेदनो का परीक्षण करने के उपरांत विभाग द्वारा संबंधित आवेदनों को बैंक में भेज दिया जाता है।

 

जनपद के इच्छुक बेरोजगारो युवाओं, कृषकों तथा उद्यमियों को अपनें उद्योग को स्थापित करने एवं विस्तार करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) का लाभ लेने हेतु उद्यान विभाग के कार्यालय में संपर्क करके अपने-अपने आवेदनो को जमा करके योजना का लाभ ले सकते हैं।

Related posts

भाजपा युवा मोर्चा टीम के द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत दिनांक 23 जनवरी, 2023 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिवस के अवसर पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

नगरीय निकाय सामान्यनिर्वाचन- 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा प्रत्याशियों के लिये निर्धारित अधिकतम व्यय सीमा के नियंत्रण हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन

zeestarnews

Leave a Comment