Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस सन्दर्भों एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को ई डिस्ट्रिक मैनेजर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया

 

दिनांक 31 जनवरी 2025

 

  जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस सन्दर्भों एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को ई डिस्ट्रिक मैनेजर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया

 

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्प लाइन एवं शासन के सन्दर्भों के प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु प्रतिदिन अपने मोबाइल एप पर जनसुनवाई पोर्टल को अपलोड करते हुए शिकायत/सन्दर्भों को चेक करें एवं सम्बन्धित प्रकरण उनके विभाग से न होने पर तत्काल सम्बन्धित विभाग को भेजे, जिससे उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा सके। प्रशिक्षण में बताया गया कि एल-1 अधिकारी शिकायत निस्तारण के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण एवं शिकायत कर्ता से संतुष्ट होने के सम्बन्ध में वार्ता अवश्य करें तथा पहली बार में ही शिकायत का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने का प्रयास करे। उन्होंने ग्राउण्ड पर जाने एवं शिकायतकर्ता से वार्ता करने के समय उसकी जीपीएस कैमरे से फोटो का स्क्रीन साट लेकर निस्तारण आख्या में अपलोड भी करें। उन्होंने एल-1, एल-2 स्तर के अधिकारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों को गम्भीरता से लेते हुए शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सन्दर्भों एवं शिकायतों का भी तत्काल गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित िकिया कि आईजीआरएस की शिकायतें डिफाल्टर न होने पायें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस से सम्बन्धित प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने का पूर्ण विवरण सहित रजिस्टर भी तैयार करने के निर्देश दिये।

प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव, डीएफओ, डीएसटीओ, सीटीओ, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर आज आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री आरo पीo सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीला सिंह ने आज जिला चिकित्सालय मैं किडनी मरीजों से भेंट कर उन्हें फल एवं , मिष्ठान का वितरण किया

zeestarnews

उ०प्र० पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान “संस्कृति उत्सव 2024-25” के अन्तर्गत जनपद स्तर के चयनित कलाकारो की प्रतियोगिता मण्डलीय मुख्यालय पर दिनांक 17.01.2025 को कराये जाने विषयक।

zeestarnews

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक जनपद महोबा के कलेक्ट्रेट सभागर में आयुक्त श्री आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी

zeestarnews

Leave a Comment