Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा ने आज सीएचसी बहेरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ तथा एमआरएफ सेन्टर हटेटी पुरवा का निरीक्षण किया

 

बाँदा, 04 फरवरी, 2025-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा ने आज सीएचसी बहेरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ तथा एमआरएफ सेन्टर हटेटी पुरवा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महुआ का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की उपस्थिति, पंजीकरण केन्द्र, आयुष्मान केन्द्र, दवा वितरण केन्द्र, प्रशव कक्ष का निरीक्षण करते हुए महिला वार्ड में प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराये जाने एवं अस्पताल परिसर में गन्दगी पाये जाने पर तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डाॅ0 दिनेश चन्द्र, स्वास्थ्य कर्मी अर्चना, ओम प्रकाश व अन्य उपस्थित पाये गये तथा एक कर्मचारी अवकाश पर बताया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि एचआरपी महिलाओं की सभी जांचे समय से कराते हुए उनका अलग रजिस्टर अवश्य तैयार किया जाए एवं जांच रिपोर्टों का विवरण भी अंकित करें अन्यथा सम्बन्धित स्टाफ नर्स/सम्बन्धित चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

  उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेरी का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी मुख्यालय में मीटिंग पर बताये गये। उन्होंने औषधि वितरण केन्द्र, प्रसव कक्ष, पुरूष एवं महिला वार्ड आदि का निरीक्षण करते हुए स्टाफ नर्स को निर्देशित किया कि अस्पताल में जिन महिलाओं की डिलीवरी की जा रही है, उन्हें अस्पताल में एक दिन अवश्य रखा जाए एवं नवजात बच्चे को दी जाने वाली आवश्यक दवायें देते हुए उसका स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए दवाओं की वैद्यता तिथि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कई पैरामेडिकल स्टाफ के अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ओपीडी के समय सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर ही उपस्थित रहें। उन्होंने बीएचएनडी दिवस में एएनएम के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की सभी एएलसी की जांचे कराये जाने एवं कुपोषण से बच्चों का बचाव करने हेतु सभी बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं की समीक्षा ब्लाक वार ओपीडी समय के बाद की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पीएचसी/सीएचसी पर एचआरपी रजिस्टर आवश्यक रूप से बनाया जाए अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

  इससे पूर्व उन्होंने एमआरएफ सेन्टर हटेटी पुरवा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्टेªट को निर्देश दिये कि केन्द्र के प्रभावी रूप से संचालन के लिए मैनपावर को बढाते हुए कूडे का उचित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराते हुए कूडे का उठान कराये जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्टेªट श्री रजत वर्मा एवं चिकित्सकगण एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला कल्याण विभाग

zeestarnews

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागिता करें

zeestarnews

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला एनoसीoडीo सेल, जिला चिकित्सालय में संचालित जिरियाट्रिक वार्ड, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा वृद्ध आश्रम बांदा में एक उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment