आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 01-04-2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार के निर्देश के क्रम में उनकी अध्यक्षता में दिनांक 01-04-2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों / कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी। पेंशन अदालत से सम्बन्धित वाद पत्र/प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती पत्र दो प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, चित्रकूटधाम मंडल, बाँदा में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 17-03-2025 के सांय 04:00 बजे तक प्राप्त कराये जा सकते हैं । पेंशन अदालत से सम्बन्धित वाद पत्र तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती पत्र की एक प्रति कर्मचारी अपने मूल कार्यालय में प्राप्त करायेंगे।