बाँदा, 27 मार्च, 2025-
रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा के प्रेक्षागृह में देश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। ‘‘
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह कार्यक्रम के तृतीय दिवस में उपस्थित लाभार्थियों एवं लोगों को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री श्री रामकेश निषाद ने कहा कि मा0प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में देश एवं प्रदेश में निरन्तर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 8 वर्षों में अनेकों महत्वपूर्ण विकास कार्यों के साथ प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुम्भ में भारत की एकता, समरसता एवं आस्था का संदेश 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने स्नान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर पूरे विश्व को एकजुटता का संदेश दिया है, जिससे सांस्कृतिक परम्परा को बढाने के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। पर्यटन विकास के लिए प्रदेश में काशी, अयोध्या, मथुरा एवं चित्रकूट जनपदों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों को सरकार ने विगत वर्षों में पूर्ण कराकर रोजगार के नये अवसर प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक विकास को बढाने के साथ प्रदेश की एक ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था को बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी केे नेतृत्व में प्रदेश में भयमुक्त वातावरण का माहौल बनाते हुए माफियाओं एवं भ्रष्टाचार को मिटाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे नित नये उद्योग एवं व्यापार के मार्ग प्रसस्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 01 करोड़ 10 लाख लोगों केा स्वरोजगार दिलाये जाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या से निदान दिलाने हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से 1151 करोड़ रूपये की धनराशि पुरानी केन नहर प्रणाली को जीर्णोद्धार/विकसित करने के लिए प्रदान की गयी है। इसके साथ ही केन-बेतवा लिंक परियोजना 45 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे कि 02 लाख 51 हजार हे0 में किसानों को सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता होगी। सरकार द्वारा इस क्षेत्र में पेयजल की सुविधा हेतु हर घर नल जल योजना की भी शुरूवात कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए किसान सम्मान निधि योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना एवं किसानों को सिंचाई के संशाधन बढाने के लिए विध्यवासिनी परियोजना के द्वारा सिंचाई सुविधाओं को बढाने का कार्य किया जा रहा है। फसल बीमा योजना देने में प्रदेश प्रथम स्थान पर है तथा गन्ना किसानों हेतु तीन नई चाीनी मिलों की स्थापना केे साथ 38 चीनी मिलों की पेराई क्षमता का विस्तार भी सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने घरों का मालिकाना हक दिलाये जाने हेतु 96 लाख लोगों को घरौनी का वितरण किया गया है तथा 75 हजार सोलर पम्प स्थापित किये गये है, जिससे 14 लाख किसानों को लाभ मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को धरातल पर संचालित किया गया है, जिसका प्रभाव स्पष्ट रूप से लोगों को देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण विकास कार्य कर रही है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद पर नियंत्रण किये जाने के साथ ही प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार करते हुए गुुन्डों/माफियाओं से लोगों को राहत दिलाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधियोें एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों केा चेक/प्रमाण पत्र वितरित किये गये, जिसमें कृषि विभाग द्वारा दो किसान क्रमशः रामशरण एवं श्री रामस्वरूप को टैªक्टर की चाभी भेंट की गयी, उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना श्रीमती मालती दीक्षित को 7.5 लाख, श्री रमेश को 2 लाख रूपये की धनराशि का डमीचेक का वितरण किया गया। खेत तालाब योजना के अन्तर्गत फूलचन्द्र, रामशरण को प्रमाण पत्र तथा श्री सुरेन्द्र सिंह को कृषि ड्रोन का वितरण किया गया तथा पीएम स्वनिधि योजना, स्वयं सहायता समूह योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना एवं श्रमिकों की पुत्रियों हेतु कन्या विवाह योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों को शौचालय प्रमाण पत्र वितरण किया गया। सेवा योजन रोजगार विभाग द्वारा लाभार्थियों को रोजगार सम्बन्धी प्रमाण पत्र, जलजीवन मिशन के अन्तर्गत वाटर टेस्टिंग किट तथा आरसेटी के द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गये, इसके साथ ही कार्यक्रम में मत्स्य पालन, दुग्ध विकास, पशु पालन आदि अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त मा0 मंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों के साथा सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के विकास कार्यों से सम्बन्धित आयोजित विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक टीमों के कलाकारों द्वारा सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार लोकगीत, जादू एवं नाटक के द्वारा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों जिसमें पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था मेें सुधार एवं महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में एवं नये कानूनों की जानकारी का स्टाल सहित स्वास्थ्य, पंचायतीराज, उद्यान, कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के स्टालों का भी आयोजन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू श्री विवेकानन्द गुप्ता, ब्लाक प्रमुखगण, नगर पंचायत अध्यक्षगण, श्री संतोष गुप्ता संतू, श्री अमित सेठ भोलू, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष श्री रवी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक, आंगनबाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित।
