कृपया सादर अवगत कराना है कि जनपद फतेहपुर से जनपद बांदा हेतु रबी अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.11.2025 को जनपद में कुल इफकों यूरिया 40.500 मै०टन व डी०ए०पी० 375.000 मै०टन का प्रेषण किया गया है। बी-पैक्स सिंहपुर में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पेक्स भदेहदू में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स बिसण्डा में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स कालिंजर में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, सहकारी क्रय-विक्रय नरैनी में 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स गोखिया में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स बदौसा में 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, पी०सी०एफ० पखरौली में 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स ओरन में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स अतर्रा में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स रामपुर में 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स पपरेन्दा में 25.000 मै० टन डी०ए०पी०, बी-पैक्स बीरा में 25.000 मै०टन डी०ए०पी० व बी-पैक्स बिलगांव में 25.000 मै० टन डी०ए०पी० बी-पैक्स जौरही में 25.000 मै०टन डी०ए०पी०, एग्रीजंक्शन कतरावल में 4. 500 मै० टन यूरिया, बी-पैक्स भदेहदू में 22.500 मै०टन यूरिया, एग्रीजंक्शन शिवरामपुर में 4.500 मै० टन यूरिया व आई०आई०एफ०एफ०डी०सी० कनवारा में 9.000 मै० टन यूरिया का प्रेषण किया गया है।
आज दिनांक 20.11.2025 को पॉस मशीन अपडेट होने के कारण जनपद में उर्वरक वितरण नही किया गया है।
जनपद फतेहपुर से आई०पी०एल० डी०ए०पी० 380.000 मै० टन भी फतेहपुर से शीघ्र प्राप्त होने वाली है।
जनपद में फास्फेटिक उर्वरक का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है, जिसका प्रेषण समितियों / उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर मांग के अनुसार नियमित रूप से किया जा रहा है।
दिनांक-20.11.2025
