Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

175/2025/3064/26-3-2025-1961934 दिनांक 18 नवम्बर, 2025 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में उच्च कक्षार से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने हेतु संशोधित समय-सारिप् निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को आनलाइन कार्यवाही / आवेदन किया जान है। जिसका विवरण निम्नवत है-

 

प्रक्रियात्मक कार्यवाही

1. मास्टर डाटा में प्रदेश की पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलिएटिंग एजेन्सी/ विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना।

निर्धारित समयावधि

20 नवम्बर, 2025 से 26 नवम्बर, 2025 तक।

 

2. प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय / एफिलिएटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणितकता को डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना।

        01 दिसम्बर, 2025 तक

 

3. छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन करना 26 नवम्बर, 2025 तक

4. छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना 29 नवम्बर, 2025 तक।

5. शिक्षण संस्थान द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों के आवेदन पत्र निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित / अग्रसारित करना। 03 दिसम्बर, 2025 तक।

अतः उपरोक्तानुसार छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं, विश्वविद्यालयों / एफिलिएटिंग एजेन्सी आदि को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

(अभिषेक कुमार अवस्थी)

जिला समाज कल्याण अधिकारी,

बांदा।

Related posts

जिलाधिकारी ने कालिंजर को पर्यटक स्थल के विकास के लिए दिया दिशा निर्देश

zeestarnews

प्रवर्तन अभियान जनपद बांदा

zeestarnews

आयुक्त महोदय चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment