Zee Star News
Breaking News
खेल-खिलाड़ी

भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने व्यक्त किये

बांदा 20 नवंबर

“शिक्षा से व्यक्ति में सुधार आता है।प्रयास करना है धैर्य बनाए रखें, प्रतियोगिता में हार से निराश होने की आवश्यकता कतई नहीं है, अपितु निरंतर प्रयास कर सफलता की ओर अग्रसर रहने की जरूरत है। हार के बाद ही जीत निश्चित होती है, विश्वास कायम रखें। आज देखा जाए तो आत्महत्या की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, व पलायन करने की ओर भी हमारा रुख बढ़ रहा है,जो की उचित नहीं है। नालंदा जैसी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी में आज कमी आ रही है। युवा वर्ग में धैर्य की कमी आ रही है अनुशासन के साथ बेहतर कार्य बहुत जरूरी है। 20 वर्षों में प्राप्त होने वाली चीज को आज हम 10 वर्ष में पाना चाहते हैं।” उक्त उद्गार भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित हो रही जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने व्यक्त किये। सफल संचालन शिक्षक इंद्रवीर सिंह ने किया।

 इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री पांडे व विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज कुमार ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने अपने स्वागत भाषण के संबोधन में कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक राम लखन कुशवाहा व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय डिगवाही की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ददरिया की छात्राओं का स्वागत गीत बेहद मनमोहक रहा। मंचासीन मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री तिवारी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद कुमार पटेरिया, किशन कुमार मिश्र राजेश कुमार, आभा अग्रवाल जिला व्यायाम शिक्षिका अमिता कुशवाहा, जिला स्काउट मास्टर शुघर सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक ब्रजकिशोर अग्निहोत्री, रामकुमार यादव, सुरेंद्र द्विवेदी, शिवमंगल सिंह, जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रजीत सिंह, टीचर सोसाइटी अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित, शैलेंद्र मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। केपी सिंह, बलभद्र सिंह,विनय कुमार पांडे आराधना तिवारी, रमेश सिंह कुशवाहा, शशांक मिश्रा ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशुतोष त्रिपाठी, केपी सिंह का ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री अग्निहोत्री ने बैज अलंकरण कर स्वागत किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनवारा की योगा प्रस्तुति व प्राथमिक विद्यालय आधांव क्षेत्र बबेरू की छात्र-छात्राओं की डंबल प्रस्तुति, ब्लाक कमासिन की लोक नृत्य दिवारी प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी।

 मुख्य अतिथि श्री पांडे द्वारा किए गए ध्वजारोहण के पश्चात जनपद के आठ विकास खण्डों व नगर क्षेत्र की टीम द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिसकी सलामी मुख्य अतिथि श्री पाण्डे ने ली। मशाल लेकर समूचे क्रीड़ा प्रांगण की प्रदक्षिणा गत वर्ष के चैंपियन छात्र ने की। कृष्ण कांत,राम सुफल कश्यप, रमाशंकर यादव, मोहम्मद इदरीश, अजय साहू, रामकिशोर साहू, राघवेंद्र त्रिपाठी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, उमेश गुप्त, रंजना सिंह, देवी किशोर, सरोज मिश्र ने विभिन्न प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहेड़ा क्षेत्र नरैनी की स्काउट टीम का शिक्षक राम किशोर पांडे के निर्देशन में मार्च पास्ट के दौरान घोष प्रस्तुति जमकर सराही गई, शिक्षक राजेश द्विवेदी,आशुतोष गौतम,रामशरण शुक्ला ने पूरे समय उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया नीरज द्विवेदी राम स्वयंवर पांडे, ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अदा की।

50 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक वर्ग में बड़ोखर क्षेत्र की सुमन प्रथम व बिसंडा क्षेत्र की आराधना द्वितीय, 100 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक वर्ग में बिसंडा क्षेत्र की आराधना प्रथम व बड़ोखर क्षेत्र की सुमन द्वितीय स्थान पर रही।

Related posts

अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन युवा कल्याण विभाग लखनऊ ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 में प्रथम चरण के अन्तर्गत 31 जनपदों के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से ‘‘युवा उत्सव का एक अखिल भारतीय कार्यक्रम’’ का आयोजन प्रस्तावित है

zeestarnews

किसानों से की गई अपील पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जमीन की उर्वरक बढ़ाने के लिए किसान उठाए कदम

zeestarnews

संस्कृति उत्सव 2024-25 के अन्तर्गत मण्डलीय स्तरीय प्रतियोगिता के दिनांक 10.01.2025 को प्रातः 10:30 बजे आयोजन के सम्बन्ध में

zeestarnews

Leave a Comment