Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

-लाॅटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 16 कृषकों का किया गया चयन

 

 

ई-लाॅटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 16 कृषकों का किया गया चयन

 

 आज दिनांक 21.11.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, बाॅदा में कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र कस्टम हायरिंग सेन्टर, हैरो, पावर टिलर, स्ट्रा रीपर, कम्बाइन्ड हार्वेस्टर, टैªक्टर पावर्ड (विदाउट टैªक्टर), पावर आपरेटेड चैपकटर, किसान ड्रोन, रोटावेटर, कल्टीवेटर इत्यादि की ई-लाॅटरी जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी0एल0ई0सी0) की उपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी महोदय बाॅदा की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी। जनपद के समस्त विकासखण्डों से 77 किसानों के मध्य ई-लाॅटरी प्रक्रिया सम्पादित की गयी।

 ई-लाॅटरी में चयनित एवं प्रतीक्षारत किसानों को उनके मोबाइल नम्बर पर एस0एम0एस0 के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड की अंतिम तिथि की सूचना पोर्टल के माध्यम से दी गयी है। लक्ष्य की सीमा तक चयनित लाभार्थी द्वारा निर्धारित समयावधि में यंत्र क्रय न करने की दशा में अवशेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लाॅटरी द्वारा तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में लाभार्थियों का चयन स्वतः हो जायेगा। ई-लाॅटरी प्रक्रिया में मुख्य विकास अधिकारी महोदय बाॅदा श्री अजय कुमार पाण्डेय सहित उप कृषि निदेशक बाॅदा, जिला उद्यान अधिकारी बाॅदा, जिला कृषि अधिकारी बाॅदा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बाॅदा, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक बाॅदा, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र बाॅदा, प्रगतिशील कृषक एवं लाभार्थी कृषकगण उपस्थित रहे।

 

  (डाॅ0ए0के0एस0यादव)

    उप कृषि निदेशक

    बाॅदा

कार्यालय उप कृषि निदेशक बाॅदा

पत्रांक- /प्रेस विज्ञप्ति/ई-लाॅटरी/2025-26/ दिनांक- नवम्बर, 2025

प्रतिलिपिः-निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु-

1. जिला सूचना अधिकारी, बांदा को इस आशय के साथ की सभी दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

2. मुख्य विकास अधिकारी महोदय बांदा।

3. संयुक्त कृषि निदेशक महोदय, चित्रकूटधाम मंडल बांदा।

4. संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण) उत्तर प्रदेश, कृषि भवन लखनऊ।

5. जिलाधिकारी महोदय बांदा की सेवा में सादर आलोकनार्थ।

प कृषि निदेशक

बाॅदा

Related posts

सवर्णों पर अत्याचार रोकेगी सवर्ण आर्मी संदीप द्विवेदी

zeestarnews

मयूर भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल ने किया वृक्षारोपण

zeestarnews

Leave a Comment