Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैली

स्वच्छता ही सेवा” थीम के तहत आज राष्ट्रपिता

 

     02/10/2024

         “स्वच्छता ही सेवा” थीम के तहत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2024 के अवसर पर गांधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया साथ ही इसके पाश्चात्य कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में देश की दो महान विभूतियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राजकीय स्पर्श विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के राष्ट्रगीतों एवं राम धुन, रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम, दे दी हमें आजादी बिना खडक बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल जैसे गीतों के माध्यम से महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी बांदा द्वारा ₹2100 प्रोत्साहन के रूप में स्पर्श विद्यालय के छात्रों को प्रदान किया गया और समाज कल्याण विभाग द्वारा दो क्रिकेट किटों का वितरण जिला अधिकारी के कर कमलों द्वारा भी स्पर्श विद्यालय के छात्रों को दिया गया साथ ही जनपद में टीवी मुक्त घोषित ग्राम पंचायत के लगभग 20 ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा,मिष्ठान एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया यथा नाम ग्राम पंचायत बसरेही ग्राम प्रधान श्री अनीश कुमार गौतम, ग्राम पंचायत खमरखा श्रीमती सुमित्रा देवी, ग्राम पंचायत इटवा श्री सुरेश कुमार,ग्राम पंचायत reuna श्रीमती विमला देवी, ग्राम पंचायत महुई श्रीमती राम श्री,ग्राम पंचायत दाहोतरा श्री संतराम ,ग्राम पंचायत पदारथपुर श्रीमती मालती देवी,ग्राम पंचायत बम्बिया श्रीमती शोभा देवी, ग्राम पंचायत सिंगरौली श्री अरुण कुमार, ग्राम पंचायत गोटा श्रीमती फूल कुमारी, ग्राम पंचायत गरौता श्री रमेश कुमार,ग्राम पंचायत जमुआ श्री उत्तम यादव ,ग्राम पंचायत सिमरिया मिरदहा श्री शिव बरन, ग्राम पंचायत लसड़ा श्रीमती मंजू सिंह चंदेल,ग्राम पंचायत डंडा मऊ से वरदानी प्रजापति ग्राम पंचायत गौरी खुर्द श्रीमती पूनम देवी सहित इत्यादि को सम्मानित किया गया

        एवं दोनों महान विभूतियों के जीवन आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी गई साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपनी-अपने विचार व्यक्त किए गए

         इसके पश्चात जिलाधिकारी बांदा श्री नगेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा उपस्थित समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को 2 अक्टूबर की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती पर बापू के महान विचारों और आजादी में उनके योगदान को याद करने का आवाहन किया गया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए आजादी की लड़ाई में गांधी जी के नेतृत्व में कई ऐसे जन आंदोलन हुए जिन्होंने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की कमर तोड़कर रख दी थी सत्य और अहिंसा पर आधारित बापू के आंदोलन के चलते अंग्रेजों की भारत पर से पकड़ ढीली होती चली गई विदेश में जगह-जगह महात्मा गांधी की मूर्तियां दुनिया भर में उनकी लोकप्रियता उनके विचारों को स्वीकार किए जाने का प्रमाण है सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहनदास करमचंद गांधी जी के द्वारा ही लगातार भारतीय समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के प्रति आवाज उठाई वह चाहते थे कि ऐसा समाज बने जिसमें हम सभी लोगों को बराबरी का दर्जा हासिल हो क्योंकि सभी को एक ही ईश्वर ने बनाया है उनमें भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए, नारी सशक्तिकरण के लिए भी वह हमेशा प्रयासरत रहे उन्होंने लाखों भारतीयों और दुनिया भर के लोगों को सत्य yevm अहिंसा से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया इसीलिए हम सभी को गांधी जी के विचारों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और स्वदेशी अपना कर आत्मनिर्भर भारत की प्रकल्पना को साकार करने का यह बिल्कुल सही समय है और हमें अपने घर के साथ-साथ आस पड़ोस सार्वजनिक स्थलो को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए गांधी जी कहा करते थे कि स्वच्छता भक्ति के बाद दूसरी सबसे बड़ी चीज है यही वजह है कि हर साल सरकार गांधी जयंती पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाती है उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी बैरिस्टर से महात्मा तक की यात्रा तथा पूरे देश का भ्रमण, कांग्रेस के साथ आंदोलन इत्यादि उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि महापुरुषों के जीवन चरित्र को याद करते हुए उनके जीवन आदर्शो को हम सभी को अपनाना चाहिए और जो सत्य अहिंसा के पाठ पढ़ाए गए हैं उनका हम सभी को अपनाना चाहिए और हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि जो भी कार्य करें मेहनत लग्न एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी श्वेत क्रांति को भारत में लाए थे उन्हें श्वेत क्रांति का जनक भी कहा जाता है एवं उनके विचार सादा जीवन उच्च विचारों पर आधारित था उनके आदर्शों पर हम सभी को चलने की प्रेरणा दी है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी बांदा द्वारा जिला अस्पताल बांदा में पहुंच कर भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य के विषय में एवं समय-समय पर दी जाने वाली उपचार संबंधित दवाइयों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की एवं doctor’s को निर्देशित किया कि भर्ती मरीजों का समय से इलाज किया जाए जिससे जल्दी स्वस्थ होकर वह अपने-अपने घर लौटे कार्यक्रम में

    उ पस्थित अपर जिला अधिकारी वित्त राजेश श्री राजेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित डिप्टी कलेक्टर्स गण एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी गन उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, बांदा 

zeestarnews

जिला क्षय रोग अधिकारी बांदा ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक टी०बी० उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

zeestarnews

प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम होने के बावजूद भी नहीं मिला लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ

zeestarnews

Leave a Comment