आज दिनांक 03.12.2025 को माह दिसम्बर 2025 में मनाये जाने वाले टीका उत्सव का शुभारम्भडा० अभय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चित्रकूट धाम मण्डल, बांदा द्वारा पी०पी०सी० बांदा में किया गया।
डा० विजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा द्वारा बताया गया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार माह दिसम्बर 2025 को टीका उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों पर टीकाकरण हेतु ड्यू बच्चों के साथ-साथ टीकाकरण से छूटे हुये सभी बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। जिसमें पेंटा-1, एम०आर०-1 एवं एम०आर०-2 के साथ-साथ अन्य टीकों से छूटे बच्चों को चिन्हित कर टीकाकरण कराया जायेगा। जिसमें ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है।
डा० विजय शंकर केसरवानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि टीकाकरण उत्सव के दौरान जनपद में माह दिसम्बर 2025 तक पेंटा-1 का लक्ष्य 43673 है जिसमें 19330 बच्चे टीकाकरण से छूटे है, एम०आर०-1 का लक्ष्य 43673 है जिसमें 15050 बच्चे टीकाकरण से छूटे हैं। इसी प्रकार एम०आर०-2 का लक्ष्य 41672 है जिसमें 18610 बच्चे टीकाकरण से छूटे हैं। सभी छूटे हुये बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में ऐसे बच्चों की विशेष सूची बनाकर टीकाकरण करायेंगी। सत्र से एक दिन पहले आशा व आंगनवाडी कार्यकर्ता बुलावा पर्ची भेजेंगी और सत्र स्थल पर लाकर छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण कराएंगी। इसके साथ ही साथ आशा और आंगनवाडी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित कर उन माताओं और अभिभावकों को बुलाएंगी जिनके बच्चे किसी न किसी टीके से वंचित हैं। इस बैठक में अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के लाभसे अवगत कराया जाएगा और अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिये प्रेरित किया जायेगा ।

स मौके पर डा० अजय कुमार, डा० आर०एन० प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० मुकेश पहाडी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० विजय शंकर केसरवानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० वर्षा नायर, एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ०, डा० चारू गौतम, चिकित्सा अधिकारी, महिला चिकित्सालय, डा० नीरज गौतम, चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती राधा शर्मा ए०आर०ओ० (आर०आई०), श्री रोहित कुमार सिंह, वी०सी०सी०एम० यू०एन०डी०पी०, श्री संदीप पराशर जिला समन्वयक जे०एस०आई० अन्य विभागीय अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित