Zee Star News
Breaking News
अन्य

पौराणिक सोमानी बाबा में किया जाएगा भव्य मेला का उद्घाटन

 

  15, 16 एवं 17 दिसंबर 2025 को नियर टोला कला विकासखंड बबेरू स्थित पौराणिक मोनी बाबा धाम में मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आज मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई।बैठक में मनरेगा, श्रम, रोजगार, जिला अर्थ एवं संख्या, क्षेत्रीय पर्यटन , सूचना विभाग, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, उपनिदेशक कृषि, पंचायती राज, परियोजना प्रबंधक, जिला पंचायत, जिला प्रादेशिक युवा कल्याण, एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माणखंड सहित संबंधित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला महोत्सव की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मेला सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। मेले में आए हुए दर्शनार्थीयो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सभी विभागों द्वारा लाभार्थी परक योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जा रहे हैं स्टॉल में जाकर शासन की लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

Related posts

गरीबों को बांटे गए कपड़े चश्मे व अन्य सामग्री

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, 

zeestarnews

Leave a Comment