जनपद बांदा में सहकारिता विभाग द्वारा रवी अभियान वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के 63 उर्वरक बिक्री केन्द्रों से कृषकों को डी०ए०पी० वितरण किया जा रहा है जिसके क्रम में सहकारिता का डी०ए०पी० का रबी अभियान हेतु लक्ष्य 9815.000 मै० टन एवं एन०पी०एस० का लक्ष्य 732.000 मै० टन के सापेक्ष दिनांक 30.11.2024 तक कुल डी०ए०पी० 6732.000 मै० टन एवं एन०पी०एस० 1784.000 मै० टन जो बिक्री केन्द्रों पर प्रेषित की गयी और दिनांक 29.11.2024 तक कुल वितरण डी०ए०पी० 6545.000 मै० टन एवं एन०पी०एस० 1781.000 मै०टन किया गया। बफर पी०सी०एफ० में डी०ए०पी० का सामान्य स्टाक 89.000 मै०टन अवशेष है जिसे सहकारी बिक्री केन्द्रों के माध्यम से वितरण कराया जा रहा है। बिक्री केन्द्रों पर तहसील के उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में नायब तहसीलदार/लेखपाल व अन्य राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उनकी देखरेख में शान्तिपूर्वक टोकन वितरित कर उर्वरक का वितरण कराया जा रहा है।
जनपद में शीघ्र ही दिनांक 03.12.2024 को एक डी०ए०पी० की रैक 2751.000 मै० टन की लग रही है जिससे बांदा जनपद को 60 प्रतिशत डी०ए०पी० 1650.600 मै०टन प्राप्त होगी जिसे रैक प्वांइट से सीधे ट्रकों के माध्यम से सहकारी समितियों / सहकारी बिक्री केन्द्रों को प्रेषित की जायेगी साथ ही 200.000 मै० टन सीधे प्रयागराज से सडक मार्ग द्वारा 08 ट्रकों से डी०ए०पी० आ रही है जो दिनांक 01.12.2024 को जनपद की 08 बिक्री केन्द्रों अतर्रा क्रय-विक्रय अतर्रा, बी-पैक्स बदौसा, बिसण्डा, तिन्दवारी उ०, तिन्दवारी द० एवं चिल्ला में प्रेषित कर दी जायेगी। कृपया किसान भाइयों को आवश्यकतानुसार प्राप्त होगी।

र्यालयः सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जनपद-बांदा।