Zee Star News
Breaking News
अन्य

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा पत्र संख्या-6279-6353/दस-लाइसेंस-367/ सुझाव

 

दिनांक 23 दिसंबर 2025

 

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा पत्र संख्या-6279-6353/दस-लाइसेंस-367/ सुझाव आबकारी नीति/2025-26/खण्ड-1/दिनांक 12.12.2025 के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2 लखनऊ निर्गत शासनादेश संख्या-1332 ई-2/तेरह-2025-1733158 दिनांक 09.12.2025 के अन्तर्गत राजस्वहित में यह निर्णय लिया गया है कि क्रिसमस के उत्सव के एक दिन पूर्व दिनांक 24.12.2025 व 25.12.2025 तथा नववर्ष के आगमन पर दिनांक 30.12.2025 एवं 31.12.2025 को मदिरा की समस्त फुटकर दुकानों से बिक्री का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 11. 00 बजे तक किये जाने का आदेश दिया गया है।

 

उक्त के अनुपालन में क्रिसमस के उत्सव पर दिनांक 24.12.2025 व 25.12.2025 तथा नववर्ष के आगमन पर दिनांक 30.12.2025 व 31.12.2025 को जनपद बाँदा की मदिरा की समस्त फुटकर दुकानों की बिक्री का समय प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक किये जाने की एतद्द्वारा अनुमति प्रदान की जाती है।

 

(जे० रीभा) जिलाधिकारी / लाइसेंस प्राधिकारी, जनप्रद बाँदा।

Related posts

खाद के लिए भीषण ठंड में किसान सुबह 2 बजे से लाइनें लगाने में विवस है।* मंडी समिति अधिकारी द्वारा ठंड से बचाव हेतु को इंतजाम नहीं

zeestarnews

जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में बैठक

zeestarnews

मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा मानसिक उपचार एवं जागरूकता शिविर लगाया गया

zeestarnews

Leave a Comment