Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा रीभा ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने क्या औचक निरीक्षण

 

आज दिनांक 27-01-2026 को प्राथमिक विद्यालय गुमाई 2 विकासखण्ड महुआ का जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, अध्यापकों की उपस्थिति, एम०डी०एम० आदि की जानकारी ली गयी। विद्यालय में टाईलीकरण न पाए जाने आदि के लिए ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय भवन का निरीक्षण करके आवश्यक कार्य कराए जाने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), महुआ एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी बाँदा को निर्देशित किया गया। विद्यालय में कम्पोजिट ग्राण्ट से कार्य कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश इ०प्रधानाध्यापिका को दिए गए।

 

इसके उपरान्त उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट), बण्ठा विकास खण्ड महुआ का निरीक्षण जिलाधिकारी, बाँदा द्वारा किया गया। विद्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे 02 अनुदेशकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति के सापेक्ष भौतिक रूप से बच्चों की संख्या कम पाए जाने काफी संख्या में बच्चों के यूनीफार्म में न मिलने तथा कम्पोजिट ग्राण्ट व्यय न करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए।

Related posts

सनातन रक्षा दल फाउंडेशन संचालित गौ रक्षक सेना के पदाधिकारियों ने जागृति सेवा संस्थान के गौशाला कौहरा का किया औचक निरीक्षण 

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सी0एम0डैशबोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

बबेरू, बाँदा में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (S.I.R) का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र (वि/रा) द्वारा फिर किया गया

zeestarnews

Leave a Comment