Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

हिन्दू सम्मेलन मे साँस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

हिन्दू सम्मेलन मे साँस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

 

विद्मालयो के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बाँधी शमां

 

 

बाँदा। अतर्रा कस्बे के गौराबाबा धाम मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक सँघ के सौ वर्ष पूरे होने पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे झांसी से आये कलाकारों ने बुन्देलखण्डी राई लोकगीतों के साथ लोकनृत्य ने दर्शकों का मन मोहा। वही इसी कडी मे नटखट बचपन विद्मालय के बच्चों की सुन्दर झाँकियाँ प्रस्तुत की व विवेकानंद विद्मालय के बच्चों ने भजन व देशभक्ति के गीतो को सुनाकर लोगो मँत्र मुग्ध कर दिया।

 

चित्रकूट धाम से पधारे विशिष्ट वक्ता डाक्टर विपिन महाराज जी ने हिन्दुओं से अपील की एकता बनाकर रखे वरना बाँग्ला देश बनने मे भारत को समय नही लगेगा। डॉक्टर भारती द्विवेदी आयुर्वैदिक कालेज चिकित्सा ने महिला सशक्तिकरण पर समाज को सँदेशा दिया कि महिलाओं का सम्मान जिस राष्ट्र मे नही होता उस देश का पतन निश्चित है ।कवि शाश्वत त्रिपाठी, ने देशभक्ति पर कविता के माध्यम से लोगों के अँदर उर्जा का सँचार कर दिया। श्याम शिवहरे नगर व्यापारी व राजेश राणा कैसियर भारतीय जीवन बीमा निगम मँचासीन रहे।

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम सँयोजक हर्षित मिश्रा नगर प्रचारक शिवाँश जी सत्य नारायण चौरिहा नगर कार्यवाह देशबँधु रुपौलिहा व नरैनी विधायिका ओममणि वर्मा व नरैनी चेयरमैन सत्य नारायण सोनकर सहित नगर के हजारों पुरुष व महिलाएं हिन्दू सम्मेलन मे मौजूद रही वहीं राजू त्रिवेदी बबलू बाजपेई राजा राम तिवारी छोटा द्विवेदीआदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

Related posts

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

किसानों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए अनुरोध किया

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment