भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक-06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को विशेष अभियान दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को समरत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बी०एल०ओ० द्वारा अपने मतदेय स्थल पर पढ़कर सुनाया गया है। उक्त विशेष अभियान के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्धित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल फार्म-6, फार्म-7. फार्म-8 एवं घोषणा-पत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।
उक्त के साथ ही जिन मतदाताओं के नाम आलेख्य मतदाता सूची में नहीं है, उनसे फार्म-6 एवं घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज सम्बन्धित बी०एल०ओ० को उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है। जन सामान्य के अवलोकन हेतु आलेख्य मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद बांदा की वेबसाइट https://banda.nic.in/deo-portal में भी अपलोड की गयी है। यदि उक्त मतदाता सूची में किसी निर्वाचक का नाम छूट गया है अथवा कोई संशोधन अपेक्षित है तो सम्बन्धित मतदाता फार्म-6 मय घोषणा पत्र (नये मतदाताओं के लिए) फार्म-7 (मतदाता सूची से नाम अपमार्जन हेतु) एवं फार्म-8 मय घोषणा पत्र (मतदाता सूची में प्रविष्टि में संशोधन अथवा स्थानान्तरण किये जाने हेतु) में पूर्ण विवरण भरकर एवं आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बी०एल०ओ० को उपलब्ध कराये गये।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्ति दिनांक-06.01.2026 से 06.02.2026 तक निम्न स्थानों पर फार्म प्राप्त कर अपना फार्म भर सकते है।
1- पदाभिहित स्थलों (मतदाना केन्द्रों) पर पदाभिहित / बी०एल०ओ० से फार्म प्राप्त कर, फार्म भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते है।
2- ऑनलाइन के माध्यम से आयोग की ऐप ECINET MOBILE APP एवं वेबसाइट https://voters. eci.gov.in के माध्यम से भी फार्म 6. 7. 8 सबमिट कर सकते है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद में समस्त विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, द्वारा जनपद के मतदेय स्थलों पर भ्रमण किया गया।1-श्री अवीनाश कुमार उप जिलाधिकारी बबेरू /निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 233-बबेरू द्वारा बूथ सं0-257 से 260, बूथ संख्या 263 से 265 तक का निरीक्षण किया गया है।
2-श्री अमित शुक्ला उप जिलाधिकारी नरैनी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 234-नरैनी (अ०जा०) द्वारा बूथ सं०-77.78, एंव बूथ संख्या 79, 80, 81, 82,83 तक का निरीक्षण किया।
3- श्री नमन मेहता उप जिलाधिकारी बांदा/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 235-बांदा द्वारा बूथ सं0-108 से 112 तक का निरीक्षण किया गया है।
4- श्री राहुल द्विवेदी उप जिलाधिकारी अतर्रा / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 234-नरैनी द्वारा बूथ सं0-300 से 304 एवं बूथ सं0-323 से 327 तक का निरीक्षण किया गया है।
5- श्री राधेश्याम तहसीलदार / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 232-तिन्दवारी द्वारा बूथ सं0-70, 71, बूथ संख्या 73, 74, 75, तक का निरीक्षण किया गया है।
6- नायब तहसीलदार पैलानी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 232-तिन्दवारी द्वारा बूथ सं0-46,47, तक का निरीक्षण किया गया है।
7- नायब तहसीलदार जसपुरा/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 232-तिन्दवारी द्वारा बूथ सं०-90, का निरीक्षण किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० के निर्देशानुसार समस्त एईआरओ द्वारा भी अपने आबंटित मतदेय स्थलों का शत-प्रतिशत निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी पर्याप्त संख्या में प्रारूप-6 7.8 आदि के साथ उपस्थित हैं।
