Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई

दिनांक 24 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई

 

 

बैठक में उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए

बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए 5 लाख तक का बिना ब्याज का लोन उद्यमियों को दिलाए जाने के निर्देश दिए

बैठक में बाटमाप विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर

नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैंl

औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पानी की उपलब्धता के संबंध में तैयार किए गए 258 करोड रुपए के बजट की स्वीकृति के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ की साफ सफाई एवं नई सड़क का निर्माण कराये जाने के संबंध में कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को बैठक में उपस्थित करने के निर्देश दिए हैंl

भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के विद्युत ट्रिपिंग की समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए तथा विद्युत तार को ठीक कराए जाने के भी निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिएl

भूरागढ़ क्षेत्र में रिक्त पड़ी भूमि पर कंपलेक्स, पब्लिक माल के संबंध में यूपीसीडा के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इसका आवंटन मुख्यालय स्तर से किया जाएगा इसके संबंध में कार्रवाई की जा रही हैl

ग्राम मवई में प्रस्तावित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए अग्नि सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के संबंध में अनानापति प्रमाण पत्र शीघ्र दिए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड संख्या 20 में, विद्युत लाइन को ऊंचा करने के निर्देश अधिशासी विद्युत विभाग शहरी वितरण खंड को दिए।

      बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मदन मोहन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे, उपयुक्त उद्योग श्री गुरुदेव सहित उद्यमीकरण श्री अशोक गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता, श्री मनोज जैन, श्री मनोज शिवहरे, श्री अमित सेठ एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया

zeestarnews

श्री मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मण्डल एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment