Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं cmis पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

दि नांक 24 अप्रैल 2026

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं cmis पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में तेजी लाए जाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिएl उन्होंने निर्माण अधीन परियोजनाओं एवं कार्यों के अंतर्गत निर्माण कार्य में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना के साथ कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराए जाने के निर्देश कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को दिएl

उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को समय से बदले जाने तथा गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने विद्युत आपूर्ति भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सुधार करने तथा विद्युत बिलों में संशोधन करने के लिए निर्देशित कियाl, उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत विमित किसने की संख्या एवं उन्हें प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक को किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाने हेतु फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिएl उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में तोड़ी गई सड़कों को ठीक कराया जाने तथा जल लीकेज को तत्काल गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ठीक कराए जाने के निर्देश जल जीवन मिशन के अधिकारियों को दिए l

फैमिली आईडी के कार्य की समीक्षा करते हुए तिंदवारी एवं महुआ ब्लॉक में फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान कराए जाने तथा 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम में सुधार किए जाने के निर्देश दिएl

 

उन्होंने पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए नवाब टैंक परियोजना एवं रनगढ़ तथा सितवा के प्रोजेक्ट के कार्य को तेज गति से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कार्यवाही संस्था यूपीपीसीएल को प्रोजेक्ट मैनेजर को दिएl, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों के बाउंड्री वॉल एवं फर्नीचर की व्यवस्था कराया जाने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिएl

प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश के संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारी को निर्देशित किया l

उन्होंने निर्देश दिए की प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अवशेष कार्यों को एक माह के अंदर शीघ्र पूर्ण कारण अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगीl, उन्होंने सेतु के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सेतु के निर्माण कार्य में तेजी से कराए जाने तथा एक महीने के अंदर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को दिएl नई सड़कों का निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाने के निर्देश दिए कौशल विकास के अंतर्गत बच्चों कौशल का विकास प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किए जाने एवं टीकाकरण कराया जाने तथा भूसा दान लक्ष्य के अनुरूप किए जाने के निर्देश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए उन्होंने गोवंशों की सुपुर्दगी का वेरिफिकेशन भी कराए जाने के निर्देश दिएl

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण तथा कार्यवाही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेl

Related posts

हिन्दू सम्मेलन मे साँस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

zeestarnews

के.सी.एन.आई.टी., बांदा के नगर क्षेत्र में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी द्वारा किया गया

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में, स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment