Zee Star News
Breaking News
Breaking News

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ0प्र0 विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल निर्वाचन क्षेत्र के सम्मुख अंकित तिथि में समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नवत् कार्यक्रम घोषित किया गया है

 

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उ0प्र0 विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल निर्वाचन क्षेत्र के सम्मुख अंकित तिथि में समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्ति को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निम्नवत् कार्यक्रम घोषित किया गया है –

क्र0स0 निर्वाचन क्षेत्र का नाम सद्सय का नाम सेवानिवृत्ति की तिथि

1 इलाहाबाद – झांसी खण्ड शिक्षक श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी 12 फरवरी, 2023

निर्वाचन का कार्यक्रम

(1) निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक – 05 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)

(2) नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक – 12 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)

(3) नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक – 13 जनवरी, 2023 (शुक्रवार)

(4) नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक – 16 जनवरी, 2023 (सोमवार)

(5) मतदान का दिनांक – 30 जनवरी, 2023 (सोमवार)

(6) मतदान का समय – पूर्वाह्न 8.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक

(7) मतगणना का दिनांक – 02 फरवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)

(8) वह दिनांक जिसके पूर्ण निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा – 04 फरवरी, 2023 (शनिवार)

उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध निर्वाचन क्षेत्र के जनपद प्रयोगराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन ललितपुर एवं झांसी जनपदों में जहां विधान परिषद खण्ड शिक्षक निर्वाचन होना है, भारत निर्वाचय आयोग के पत्र संख्या – 233/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016 दिनांक 26 दिसम्बर, 2016 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार लागू हो गये है ।

Related posts

बेवा महिला के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 50 हजार नगद सहित लाखों के जेवरात किया पार पुलिस जांच में जुटी

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

अमेरिका पर भड़का पाकिस्तान

zeestarnews

Leave a Comment