Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया

 

दिनांक : 09 मई 2026

जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की जांच, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल एवं अभ्यर्थियों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Related posts

नगर पालिका बांदा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पंचायत राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment