बाँदा, 14 म
ई, 2026-
जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों में कराये जाने वाले विभिन्न कार्यों के इण्डीकेटरों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, प्राथमिक शिक्षा व कार्यक्रम विभाग से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा करते हुए मानक के अनुरूप इण्डीकेटरों में सुधार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच कराये जाने तथा कमासिन विकास खण्ड में संस्थागत प्रसव बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि होम डिलीवरी नही होने पाये, अधिक से अधिक से अस्पतालों में संस्थागत प्रसव कराया जाए। उन्होंने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की माताओं की हाईरिस्क एवं एनीमिक होने के सम्बन्ध में चेक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएचओ की कमी को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्ड बिसण्डा में हाईपर टेंशन एवं डाइबिटीज की स्क्रीनिंग कराये जाने के निर्देश दिये तथा इस कार्य हेतु एएनएम की ड्यूटी लगाकर टेªनिंग दिये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने टीबी मरीजों को नियमित दवा दिलाये जाने की निगरानी रखने के निर्देश दिये, जिससे कि मरीज एमडीआर की श्रेणी में नही आने पाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में टीबी के उपचार का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये। उन्होंने 9 से 11 महीने के बच्चों को वैक्सीन दिलाये जाने के सम्बन्ध में बचे हुए बच्चों को वैक्सीन दिलाये जाने के निर्देश दिये। आयुष्मान गोल्डन कार्ड का कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को शतप्रतिशत पोषाहार वितरण किये जाने एवं फीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण वितरण में कमासिन में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने आठवीं एवं दशवीं पास बच्चों का माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 9 एवं 11 वीं में प्रवेश दिलाये जाने के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चे प्रवेश से वंचित नही रहने पायें।
उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालयों में फर्नीचर, बालिका शौचालय, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की समीक्षा करते हुए भाषा की शिक्षा में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किये जाने तथा शौचालय निर्माण के कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी को दिये। उन्होंने कृषि एफपीओ बनाये जाने के लिए उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया तथा किसान सम्मान निधि का आधार लिंकेज कार्य कमासिन में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। मृदा परीक्षण का कार्य शतप्रतिशत रूप से पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पशुधन विकास के अन्तर्गत गौवंशों को समुचित आहार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के निर्देश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
