Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

श्री मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मण्डल एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई

बाँदा, 19 मई, 2026-

 

  श्री मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मण्डल एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर समुचित चारे, पानी, छाया की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने हरे, चारे के लिए चारागाहों में मनेरगा के द्वारा नेपियर घास लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक में हरे चारे की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में वृक्षारोपण भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौवंशों के गोबर से गोबर गैस प्लांट लगाया जाए तथा केमिकल एवं फर्टीलाइजर का उपयोग कम किया जाए। प्राकृतिक खेती को बढावा दिये जाने पर जोर देते हुए कहा कि ईधन की बचत करें। उन्होंने गौशालाओं को माॅडल गौशाला के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिये।

  उन्होंने मुख्यमंत्री गौ सहभागिता योजना के अन्तर्गत गौ सुपुर्दगी बढाये जाने तथा जरूरतमंद कुपोषित बच्चों के परिवार के लोंगो व किसानों को दिये जाने के निर्देश दिये तथा सुपुर्दगी में दिये गये गौवंशो का समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंश के गोबर से कम्पोस्ट खाद बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने छोटी गौशालओं के स्थान पर सौ गौवंश रखने वाले गौशाला बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सहभागिता योजना में गौवंश दिये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। भूसा संग्रहण पर्याप्त मात्रा में किये जाने एवं समय से भुगतान किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनजीओ/स्वयं सहायता समूहो/धार्मिक संस्थानों के लोंगो के द्वारा भी गौशाला संचालित किये जाने को प्रेरित किया। उन्होंने गौशालाओं में कैमरे की व्यवस्था किये जाने एवं फेनिशिंग की व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पशुपालन के साथ मछली पालन एवं कुक्कुट पालन कर किसानों की आमदनी में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने गौवंशों का समय पर टीकाकरण एवं चिकित्सीय व्यवस्था भी सुदृढ़ रखने के निर्देश पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिये। मछली पालन हेतु अमृत सरोवरों में जल भराव कराये जानें एवं अन्य तालाबों के पट्टों का आवंटन मछली पालन हेतु किये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में जिलाधिकारी अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, अपर निदेशक पशुपालन श्री अशोक कुमार एवं मण्डल के पशु चिकित्सा अधिकारीगण एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने आज विकास खण्ड बडोखरखुर्द के उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बन्धापुरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट तिन्दवारा का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

पांच दिसम्बर को दिल्ली रामलीला मैदान को कूच करेंगे शिक्षक,टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बारह राज्यों के शिक्षक एकत्रित होंगे

zeestarnews

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

zeestarnews

Leave a Comment