Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबरपर्यावरण

एनजीटी की नियमों की धज्जियां उड़ाते गुप्ता बंधु प्रतिबंधित लिफ्टर चलाकर एनजीटी के नियमों की उड़ाई धज्जियां

 

 

मानता हूं कि आप खनिज व्यवसायी है पर एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाने का लाइसेंस आखिर किसने दे दिया

प्रतिबंधित लिफ्टर चलाने की इजाजत आखिर दी किसने

बांदा गर्मी की मार पहले से ही झेल रहा है एशिया का सबसे गर्म जिला बना हुआ है आप लिफ्टर लगाकर आग का गोला बनाने में क्यों तुले हो जनमानस की जान से हो रहा खिलवाड़

 

बहादुरपुर स्योढ़ा में ‘गुप्ता बंधुओं’ के संरक्षण में अवैध खनन, भूजल पहुंचा पाताल, तापमान ने तोड़ा दशकों का रिकॉर्ड

 

 

– स्थानीय पत्रकार माफियाओं और मीडिया के बीच निभा रहे ‘डाकिया’ की भूमिका

 

प्रतिबंधित लिफ्टर मशीन द्वारा अवैध खान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

*बांदा।* देश का सबसे गर्म शहर बन चुके बांदा के हालात के पीछे नदियों में प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनों से हो रहा अंधाधुंध अवैध खनन एक बड़ी वजह बनकर उभरा है। जनपद की बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में इन दिनों ‘गुप्ता बंधुओं’ के संरक्षण में अवैध खनन चरम पर है। प्रतिबंधित लिफ्टर मशीनों द्वारा खनन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

आरोप है कि एक स्थानीय पत्रकार माफियाओं और मीडिया के बीच ‘डाकिया’ की भूमिका निभा रहा है।

प्रतिबंधित मशीनों से अवैध खनन से नदी की गहराई बढ़ने के कारण भूजल स्तर रसातल में पहुंच गया है, हरियाली नष्ट हुई और तापमान ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि रेत का अनियंत्रित दोहन केन नदी को ‘मृत धारा’ में बदल देगा। खदान संचालक, उनके गुर्गे और लोकेशनबाज खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। अवैध खनन और ओवरलोड पर अंकुश लगाने के सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

केके दीक्षित ज़ी स्टार न्यूज़ जिला संवाददाता

Related posts

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

zeestarnews

डॉक्टर तिवारी जी की तरफ से क्षेत्र वासियों को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया

zeestarnews

Leave a Comment