Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-

 

दिनांक 30 अक्टूबर 2026

महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या- YWP/YAFROYAG2/2020-YAF-YWPRD 1/840460/2026 दिनांक- 23.10.2026 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जानी है, जिसके अन्तर्गत युवाओं (पुरुष/महिला) द्वारा राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान किया गया हो को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा, जिससे ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र के विकास की धारा से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराए जाने हेतु विवेकानन्द यूथ एवार्ड के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रमों में उनकी उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कृत करने से अन्य युवाओं को इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

अतः विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के अन्तर्गत आवेदक के विगत 03 वित्तीय वर्षों में (01 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक) किये गये कार्य के आधार पर किया जायेगा। अतः विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवा अपने आवेदन संलग्न प्रारूप-01 पर एक सप्ताह के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय विकास भवन, बाँदा कमरा नं०-210 में उपलब्ध कराने का कष्ट करें, आवेदन पत्र के प्रारूप तथा शर्तों के सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला युवा कल्याण एवं
प्रा०वि०द० अधिकारी
बाँदा।

Related posts

सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती वृद्धा आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई

zeestarnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के जीआईसी मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी जो उनके जीवन के पहलुओं पर डालेगी प्रकाश

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने बताया है कि निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा जनमानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं पोषण प्रबंधन कुपोषण से बचाव के उपायों पर चर्चा

zeestarnews

Leave a Comment