Zee Star News
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

जिलाधिकारी श्रीमीत दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बांदा, 11 जनवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमीत दीपा रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण क समीक्षा करते हुए छूटे हुए बच्चों का सर्वे कराकर शत्-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने केन्द्रों में आशा एवं ए0एन0एम0 के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिन आशाओं के द्वारा संतोषजनक कार्य नही किया जा रहा है, उन्हें चिन्हित उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तिन्दवारी के टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि टीकाकरण की नियमित समीक्षा करते हुए क्रास चेकिंग कराते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण कराये जायें। उन्होंने सब सेन्टरों में भी संस्थागत प्रशव कराये जाने हेतु चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थायें कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बच्चों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से कराकर उनके उपचार किये जाने हेतु टीमें लगाये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत संस्थागत प्रशव को पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 में आशा व ए0एन0एम0 के सहयोग से बढाये जाने के निर्देश दिये तथा उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का शत्-प्रतिशत भुगतान समय से कराया जाए, इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना एवं प्र्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुुए योजना के लाभार्थियों की धनराशि का शीघ्र भुगतान कराये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन के कार्य में तेजी लाये जाने तथा जागरूकता लाने के निर्देश दिये एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए सेन्टरों के कार्य को तेज गति से कराकर विद्युत कनेक्शन सहित पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारी को दिये। उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा गरीब लोंगो को दिलाये जाने हेतु गोल्डन कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जसपुरा एवं बिसण्डा में टीकाकरण हेतु कैम्प का आयोजन किये जाने तथा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच कराये जाने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एम0डी0एस0आर0 एवं डी0एस0आर0 की समीक्षा करते हुए ब्लाक वार डाटा उपलब्ध कराये जाने तथा जिन संविदा में कार्यरत कम्यूनिटी हेल्थ कर्मियों के द्वारा कार्य नही किया जा रहा ह,ै उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।

बै ठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, सी0एम0एस0महिला चिकित्सालय डाॅ0 सुनीता, सी0एम0एस0 पुरूष चिकित्सालय एस0एन0मिश्रा, डब्लू0एच0ओ0 व यूनिसेफ के प्रतिनिध सहित समस्त प्रा0 चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे० रीभा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलनक कार्यक्रम हेतु क्षय रोग की रोकथाम एवं बचाव हेतु क्षय रोग से पीडित लोगों को निक्षय पोषण किट का वितरण लाभार्थियों को किया

zeestarnews

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा एक बृहद उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव,ने किया

zeestarnews

Leave a Comment