Zee Star News
Breaking News
अन्य

मंत्री समूह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ हर प्रकार की मदद का दिया भरोसा

बांदा, 26 अगस्त, 2022-
मंत्री सूक्ष्म लधु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरधा एवं वस्त्रोद्योग उ0प्र0  राकेश सचान  एवं  राज्यमंत्री राजस्व विभाग उ0प्र0 श्री अनूप प्रधान  की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये कार्यों को समय सीमा के अन्दर 20 सितम्बर तक हल हाल मेें पूर्ण कराने के निर्देश दिये, क्योंकि प्रधानमंत्री  एवं  मुख्यमंत्री  की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकों जल्द से जल्द पूर्ण कराकर हर-घर जल से नल ग्रामीण वासियों को दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी बांदा  अनुराग पटेल से कहा कि एक कमेटी बनाकर जल-जीवन मिशन के कार्यों की माॅनीटरिंग करें तथा कार्यदायी संस्था एल0एन0टी0 खटान पाइप पेयजल योजना जिसको 20 दिन शेष रह गयें पूर्ण होने पर और कार्य अभी 60 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इस योजना को पूर्ण करने की तिथि 30 सितम्बर, 2022 तक है। यदि इनके द्वारा इनके द्वारा कार्य पूर्ण नही किया जाता तो अर्थ दण्ड लगाया जाए और दिन-रात मैन पाॅवर लगाकर कार्य को पूर्ण कराया जाए। गौवंशों की समीक्षा करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 47658 निराश्रित गौवंश हैं, जो संरक्षित हैं।   के द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी गौवंश सड़कों में घूम रहे हैं उन्हें एक सप्ताह के अन्दर संरक्षित कराया जाए और जो गौचर की भूमि है उसमें हरा चारा बोया जाए और गौवंशों को खिलाया जाए। चिकित्सालयों एवं चिकित्सकों/पैरामेेडिकल स्टाफ की समीक्षा करते हुए कहा कि जो पद रिक्त चल रहे हैं भरने हेतु पुनः शासन को पत्राचार किया जाए और एक कापी हमें भी दी जाए जिससे हम  मुख्यमंत्री  को अवगत करा सकें। आयुष्मान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि समस्त सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0 पर अभियान चलाकर कार्ड बनाये जायें तथा आयुष्मान कार्ड लाभ के लिए सूची बनाकर चिकित्सालयों में चस्पा करायी जाए, जिससे जनसामान्य को जानकारी प्राप्त हो सके और वे इस योजना का लाभ ले सकें। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए  नरैनी विधायिका के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बहुत ही खराब है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से 06 से 07 घण्टें लाइट दी जा रही है, जिसमें मंत्री जी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सियन विद्युत को निर्देशित किया कि मानकनुसार जनपद में विद्युत आपूर्ति की जाए और जो जर्जर विद्युत तार हैं उनको शीघ्र बदलने का कार्य किया जाए, जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके। एक्सियन विद्युत प्रभुनाथ प्रसाद जिलाधिकारी के बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने पर जिसकी वजह से विद्युत के कार्यों की समीक्षा भली-भांति नही हो सकी, उनका स्पष्टीकरण के साथ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये।
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री  तीनों यूनिटों के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देशित किया कि जनपद में जितनी भी सड़कों में गड्ढें हैं उन्हें शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए। बैठक में एन0एच0आई0 अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित रहे, जिन पर कार्यवाही के निर्देेश दिये। सेतुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि यदि समय रहते मर्काघाट के पुल का कार्य पूर्ण कर लिया गया होता तो जो घटना हुई थी वह नही हुई होेती, जिसको मार्च, 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित किया कि जो पौधे इस वर्ष रोपे गये हैं उन पौधों को बचाने का प्रयास करें तथा जन सहभागिता एवं विभागों को जोडकर अभियान चलाकर पौधा जियाओं का विचार मंथन किया जाए, जिससे पर्यावरण एवं वातावरण शुद्ध हो सके। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ जरूर दिया जाए। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय, अमृत योजना जलापूर्ति, अमृत योजना सीवर, अमृत योजना पार्क की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि जो अमृत योजना सीवर है, केन नदी में जो चैनल बनाया गया है, जिसको जिलाधिकारी कमेटी बनाकर जांच करायें।
राज्यमंत्री राजस्व विभाग उ0प्र0  अनूप प्रधान  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जसपुरा पैलानी क्षेत्र में जो 40 से 50 गाॅव बाढ से प्रभावित हुए हैं उन सभी को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। खाद्य बीज की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 28 नलकूप बंद है, 10 यांत्रिक दोष से तथा 18 नलकूप विद्युत दोष से जिन्हें आपस में बैठकर समन्वय स्थापित कर 30 अगस्त तक ठीक कराकर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल ने मंत्री गणों को आश्वस्त किया कि महोदय आप द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरसः अनुपालन कराया जायेगा।
बैठक में संासद चित्रकूट-बांदा आर0के0सिंह पटेल,  विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0  संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक  श्रीनिवास मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह सहित जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिक तथा जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

उप कृषि निदेशक बांदा ने बताया है कि कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि जनपद बांदा में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि रक्षा उपकरण / कृषि यंत्र यथा ट्रैक्टर

zeestarnews

इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में विशेष अभियान दिनांक 25 नवम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलाया जाना है, जिसमें समस्त कृषक बन्धु

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment