Zee Star News
Breaking News
अन्य

बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का किया दौरा मंत्री समूह ने राहत सामग्री भी बांटी साथ में गौशालाओं का किया निरीक्षण


बांदा, 26 अगस्त, 2022-
मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार आज  मंत्री सूक्ष्म लधु मध्यम उद्योग उ0प्र0  राकेश सचान एवं राज्यमंत्री राजस्व उ0प्र0  अनूप प्रधान ने जिलाधिकारी बांदा  अनुराग पटेल सहित बाढ प्रभावित क्षेत्र तहसील पैलानी के पैलानी डेरा से सिंधन कला होेते हुए पंडवन डेरा लगभग 10 कि0मी0 केन नदी मेें स्टीमर द्वारा भ्रमण कर नदी के बाढ प्रभावित ग्रामों/मजरों का निरीक्षण किया तथा बाढ से प्रभावित 15 लोंगो को राहत सामाग्री वितरित की एवं बाढ से प्रभावित व्यक्तियों की क्षतिग्रस्त हुई फसलों का उप जिलाधिकारी से सर्वेक्षण कराकर मुवावजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया। उक्त भ्रमण के दौरान भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उप जिलाधिकारी पैलानी लाल सिंह आदि साथ रहे।
इसके पश्चात मंत्री जी द्वारा नगर पंचायत तिन्दवारी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया जहां पर कुल संरक्षित गौवंश 218 हैं, जिसमें नर गौवंश 100 हैं एवं मादा 118 हैं। कान्हा गौशाला में कुल 06 कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा 02 चैकीदार, 02 केयर टेकर तैनात हैं। सभी गौवंशो का टीकाकरण एवं जियो टैंगिग का कार्य शत्-प्रतिशत कराया जा चुका है एवं गौवंशो के लिए 2608 कु0 भूषा, छाया, पानी, चरही व प्रकाश आदि व्यवस्था दुरस्त पायी गयी। गौवंशो के गोबर से बर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है।
इसके पश्चात मंत्री गणों द्वारा तहसील सदर बांदा के ग्राम महोखर विकास खण्ड बडोखर खुर्द बांदा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देनेे के निर्देश दिये। इसके पश्चात हर घर नल योजना (जल जीवन मिशन) के 6 सौ लाख लीटर की पानी की टंकी का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि इस टंकी से ग्राम पंचायत महोखर के अलावा जमुनीपुर, बरगहनी, लडाकापुरवा सहित 18308 ग्रामीणों को भी जलापूर्ति प्राप्त होगी। इन चारों ग्रामों में 81 कि0मी0 की पाइप लाइन बिछाये जाने के पश्चात 431 पानी की टोटी भी लगायी जायेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था में0 एम0सी0सी0लि0 को निर्देशित किया कि इस कार्य सहित जनपद में जितने भी जल जीवन मिशन के कार्य चल रहे हैं, उन कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो ग्राम पंचायतें बाढ से प्रभावित हैं ब्लाक/ग्राम पंचायतों के माध्यम जल जीवन मिशन के द्वारा गठित ग्राम जल समितियों को सक्रिय कर दिया जाए, जिससे बाढ के पानी से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव के विषय में जागरूक किया जा सके। इसके पश्चात टंकी परिसर के अन्दर मा0 मंत्री गणो के द्वारा हरीशंकरी पौधों पाकड, पीपल, बरगद आदि लगाये गये।
इसके पश्चात पंचायत भवन महोखर का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि अलग-अलग योजनाओं का रजिस्टर बनाकर अलग-अलग रिकार्ड रखा जाए। आॅगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया जो कार्य संतोष जनक पाया गया।

Related posts

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक

zeestarnews

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जिलाधिकारी ने कई सेंटरों का किया सघन निरीक्षण नकल विहीन पारदर्शी परीक्षा करने का संकल्प तीसरी आंख के नेतृत्व में होगी परीक्षा

zeestarnews

बांदा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का एक दिवसीय प्रवास दौरा

zeestarnews

Leave a Comment