माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कल लोक मान्य जी की मूर्ति के अनावरण हेतु जनपद बाँदा पहुंचेमूर्ति के अनावरण के पश्चात माननीय मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सर्किट हाउस में किया।
परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए माननीय मंत्री जी
ने कहा कि जनपद से कोई ओवरलोड/डग्गामार वाहनो का संचालन नहीं होना चाहिए।टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हो,कोई भी डंप मोरंग से ओवरलोड वाहनो का संचालन भी न हो
ऐसे लोगो के विरुद्ध कार्यवाही कड़ी होनी चाहिए।वाहन पासरो के रैकेट पर कड़ी कार्यवाही हो तथा प्रदेश को ओवरलोड वाहनो से मुक्त करने पर अधिकारी कार्यवाही करें।अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संख्या में कमी को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जनमानस की समस्याओं का निस्तारण समय से एवं पारदर्शिता के साथ किया जाय।