Zee Star News
Breaking News
Breaking News

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान ग्राम पोंडरा विकासखंड महुआ में मनरेगा एवं 15 वाॅ वित्त योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर का लोकार्पण करते हुए निरीक्षण किया

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद बांदा भ्रमण के दौरान ग्राम पोंडरा विकासखंड महुआ में मनरेगा एवं 15 वाॅ वित्त योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर का लोकार्पण करते हुए निरीक्ष किया। अमृत सरोवर में दो नाॅवों का भी उन्होंने स्वयं बैठकर अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए उद्घाटन किया। इसके पश्चात यहां पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों किसानों और गांव के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों को बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान गोल्डन कार्ड तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर उनका लाभ दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के माध्यम से जो सरकार ने सेवा का संकल्प लिया है उसी को पूरा करते हुए महिलाओं नौजवानों किसानों एवं गरीब वर्ग के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए खुशहाली लाने का कार्य विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री जी मौर्या ने कहा कि गरीबों के हितों में संचालित योजनाओं एवं किसान सम्मान निधि सहित योजनाओं की धनराशि उनके खातों में बिना बिचैलियों के शत्-प्रतिशत रूप से भेजी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने इसी प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री जी ने ग्राम पंचायत छिबाॅव में ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्थापित किए गए मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय के स्थापित होने से ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा और उनके कार्यों को निस्तारित भी किया जाएगा। उन्होंने यहां पर अमृत सरोवर निरीक्षण करते हुए वृक्षारोपण किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मा0 जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद  सांसद चित्रकूट- बांदा  आर0के0सिंह पटेल, एम0एल0सी0  जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक प्रकाश द्विवेदी, विधायिका श्रीमती ओम मणि वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा जिलाधिकारी  अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

शिक्षकों ने मनाया ब्लैक डे

zeestarnews

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सेना की बड़े पैमाने पर घुसपैठ

zeestarnews

गाजियाबाद फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

zeestarnews

Leave a Comment