Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिला औद्योगिक विकास समिति बांदा के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्या के समाधान हेतु संवाद तथा विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

 

बांदा, 10 सितम्बर, 2022-

जिला औद्योगिक विकास समिति बांदा के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्या के समाधान हेतु संवाद तथा विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठ मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 ( केशव प्रसाद मौर्य) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

जिला उद्योग व्यापार मण्डल के सदस्यों के द्वारा औद्योगित क्षेत्र भूरागढ़ एवं ग्रामीण औद्योगिक संस्थान पुलिस लाइन बांदा के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं हेतु यथा सड़क, डेªनेज, बिजली, पानी, सफाई एवं सुरक्षा की मांग की तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र का बांदा मण्डलीय कार्यालय तथा यू0पी0सी0डा0 के प्लाटों के आवंटन/रख-रखाव हेतु बांदा में सम्बद्धीकरण कराये जाने की मांग की तथा श्री अशोक कुमार जिलाध्यक्ष के द्वारा उद्यमियों को अपनी सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेन्स दिलाये जाने की मांग की तथा बांदा-कानपुर राज्य मार्ग चिल्ला से बिन्दकी के बीच की सड़क पूरी तरह से ध्वस्त है, जिससे उद्यमियों को व्यापारिक व स्वयं के सामान को लाने में अध्यधिक असुविधा हो रही है, इसके साथ ही बुन्देलखण्ड को जी0एस0टी0 में दस वर्षों तक छूट प्रदान किये जाने की मांग की एवं औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए रिक्त पडे प्लाटों के आवंटन में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने तथा उद्योगो के सुसंचालन हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्र को शहर के अन्य मोहल्लों से जोडने के लिए मा0 उप मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने असुरक्षा महसूस न करें, क्योंकि अपराधियों पर पैनी नजर है। यदि किसी को असुरक्षा महसूस हो रही है तो नियमानुसार शस्त्र के लिए आवेदन करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि छोटे-छोटे उद्योगों को बढावा दिया जा रहा है। हमारी सरकार चाहती है कि आने वाले समय में बन्देलखण्ड में लोग रोजगार के लिए बाहर नही जायेंगे बल्कि बाहर के लोग बुन्देलखण्ड आयेंगे।

विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मा0 उप मुुख्यमंत्री जी ने सर्वप्रथम विगत माह में जनपद भ्रमण में आये हुए मा0 मंत्री गण समूहों के द्वारा जो पूर्व में दिशा-निर्देश दिये गये थे, उसका अक्षरसः अनुपालन हुआ है या नही। जल-जीवन मिशन के अन्र्तगत हर-घर-नल-जल योजना की समीक्षा करते हुए अधिशाषी अभियंता जल-जीवन मिशन से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि यह योजना 30 सितम्बर, 2022 तक पूर्ण की जानी थी जो अभी तक अपूर्ण है, जिसका कार्य अभियान चलाकर मानक एवं गुणवत्ता पूर्वक समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना विश्व की सबसे बडी योजना होगी। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि फीडबैक मिला है कि जो पाइप लाइन 01 मीटर नीचे डाली जानी चाहिए थी जो कि नियमानुसार नही डाली जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर क्रास चेकिंग करायी जायेगी कि पाइप लाइन मानक के अनुरूप डाली जा रही है कि नही और पानी की गुणवत्ता को भी देख लिया जाए। जल और वन संरक्षण के लिए ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया जाए कि जल एवं वन के बिना जीवन ही व्यर्थ है सभी लोग अपना धर्म मानते हुए जल एवं वन संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सेे जानकारी प्राप्त की कि जनपद में कितने स्थायी एवं अस्थायी गौआश्रय केन्द्र संचालित हैं, तो बताया गया कि 292 अस्थायी गौआश्रय स्थल हैं, जिसमें 47153 गौवंश संरक्षित हैं तथा 16 स्थायी गौवंश आश्रय स्थल हैं, जिसमें 3867 गौवंश संरक्षित हैं। सहभागिता के अन्तर्गत 4442 गौवंश विभिन्न परिवारों को उपलब्ध कराये गये हैं। मा0 श्री मौर्य ने निर्देशित किया कि सड़कों पर एक भी गौवंश दिखायी न देने पाये तथा अस्थायी गौशालाओं में नेेपियर घास लगवायी जाए और जो भू-माफिया गौचर भूमि कब्जा किये हैं उसे अभियान चलाकर खाली कराया जाए और उसमेें हरा चारा उगायें और उसे निराश्रित गौवंशों के उपयोग में लायें। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हमारी प्रशासनिक टीम द्वारा जनपद में 8000कु0 भूसा दान किसानों के खेतों में जा-जाकर किया गया था जो गौवंशो के उपयोग में लाया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के बारे में जानकारी प्राप्त की और पी0एम0 आवास में क्या-क्या सुविधायें होती है उस विषय में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि पात्रता सूची के अनुसार ही पात्र व्यक्तियों को ही आवासों का आवंटन किया जाए तथा पात्रता सूची पंचायत भवनों में चश्पा की जाए, जिससे आम-जन-मानस को पात्र एवं अपात्र की जानकारी प्राप्त हो सके और वह उसका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जो आवास बन रहे हैं प्रधानमंत्री आवास की पट्किा लगायी जाए और उस पट्टिका में मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का फोटो अवश्य लगाया जाए। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि गरीब को सतायेगी नही और माफिया को छोडेगी नही। बांदा शहर के सभी नगर निकायों में वेन्डिंग जोन बनाये जायें। अभियान चलाकर चक मार्गों को चिन्हित करें और माफियाओं से उसे कब्जा मुक्त कराकर कच्चा मार्ग बना दिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि से जानकारी प्राप्त की कि जनपद में कितने कृषकों को इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ है तो अवगत कराया गया कि 265783 कृषकों को प्राप्त हुआ है। मा0 श्री मौर्य ने निर्देशित किया कि चार-पाॅच दिनों में अभियान चलाकर किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि शीघ्र भेजी जाये। उन्होंने मनरेगा की समीक्षा के दौरान जानकारी प्राप्त की कि जो बी0सी0सखी के माध्यम से भुगतान होना था उसकी क्या प्रगति है तथा कितनी बी0सी0सखी हैं, तो डी0सी0 मनरेगा के द्वरा अवगत कराया गया कि 469 ग्राम पंचायतों में 760 बी0सी0सखी चिन्हित की गयी हैं, जिसमें 362 सर्टिफाइड हैं तथा 255 क्रियाशील हैं तथा जनपद में 154 कलस्टर विद्युत सखी चिन्हित हैं, जिसमें से 92 विद्युत सखियों द्वारा विद्युत बिल कलेक्शन किया जा रहा है। मा0 श्री मौर्य ने निर्देशित किया कि मा0 जनप्रतिनिधियों से फीडबैक मिला है कि कलस्टरों द्वारा अव्यवहारिक रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जो व्यवहारिक हैं नये तरीके से मा0 जनप्रतिनिधियों से सलाह लेकर नये कलस्टर रखे जायें।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री जी को मा0 जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 द्वारा अवगत कराया गया कि जसपुरा क्षेत्र में सौभाग्य योेजना अन्तर्गत बिजली बिल के लिए पैरवी की गयी थी, जिसमें विद्युत विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के बाबू द्वारा ले लिया गया है। मा0 श्री मौर्य जी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि ओवर बिलिंग न की जाए उपभोक्ता के जाने से बिलिंग की समस्या ठीक नही की जाती और दलाल जाता है तो ठीक किया जाता है और जानकारी यह भी मिली है कि संविदा कर्मियों के द्वारा कार्य नही किया जाता। उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि ऐसे कर्मियों की सेवायें समाप्त की जायें तथा शत्-प्रतिशत पटल परिवर्तन किया जाए। इसी प्रकार खनिज अधिकारी एवं परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से लगातार अभियान चलाकर म0प्र0 से आने वाले ओवर लोडेड ट्रकों को पकडा जाए, क्योंकि सड़कें क्षति ग्रस्त हो रही हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों को आॅफिसों में अटैच न किया जाए, जिले के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाकर कराया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दियेे कि सभी सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 को सक्रिय रखा जाए और दवायें बाहर से न लिखी जायें तथा जो मैन पाॅवर की समस्या है उसे शासन को पत्राचार किया जाए जिससे रिक्त पदों की पूर्ति की जा सके, जिससे मेडिकल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में नियमित रूप से पी0टी0एम0 करायें तथा अभिभावकों से अपील करें कि जो पैसा बच्चों के जूते, मोजे और ड्रेस के लिए भेजा जा रहा है उसी पर ही खर्च करें। जिलाधिकारी अनुराग पटेेल ने जनपद में किये गये नवाचारों को विस्तार पूर्वक मा0 उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्या जी को जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में नवेली-बुन्देली योजना मा0 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर, 2021 से इस अभिनव पहल की शुरूवात की गयी थी जो जनपद के विभिन्न गाॅवों तथा विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में अब तक 9557 बच्चियों का जन्म दिवस धूम-धाम से मनाया गया है तथा पैदा होने वाली बच्ची को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृ शिशु बालिका प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ से उसके माता-पिता, दादा-दादी को लाभान्वित कराया गया है तथा प्रशासन-पोषण-पाठन अभियान, साक्षर प्रधान गाॅव की शान, जल संचय-जीवन संचय के अन्तर्गत गहरार नदी एवं चन्द्र्रावल नदी तथा मरौली झील में जीर्णोद्धार कराया गया है। मा0 उप मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनपद में किये गये नवाचारों की प्रशंसा कर कहा कि बहुत ही अच्छी पहल है, इसी तरह लगातार आगे भी करते रहें।

मा0 उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि बी0जे0पी0 का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी आॅफिस में कोई समस्या लेकर जाता है तो उसको सुना जाए और यदि जायज है तोे उस समस्या को शीघ्र निस्तारण करायें और सम्मान पूर्वक समझायें और किसी भी कार्यकर्ता का अनादर न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील, थाना, ब्लाकों में सुधार किया जाए और दिये गये दिशा-निर्देशों को कडायी से पालन कराया जाए।

बैठक में मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश केश निषाद, सांसद चित्रकूट-बांदा आर0के0सिंह पटेल,  एम0एल0सी0  जितेन्द्र सिंह सेंगर,  विधायक सदर  प्रकाश द्विवेदी,  विधायिका नरैनी श्रीमती ओम मणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 संजय सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा  आर0 पी0सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक  विपिन मिश्रा, जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी वेेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह, नगर मजिस्टेªट राजेश वर्मा, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

पत्र के माध्यम से दीपक गुप्ता ने पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल से गुहार लगाई है कि मुझे फर्जी मुकदमों से बचाया जाए

zeestarnews

बंदरों के झुंड से आतंकित. आतंक के साए पर जीवन जीने को मजबूर बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शिव वासी

zeestarnews

बांदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी जमकर नारेबाज़ी की

zeestarnews

Leave a Comment