Zee Star News
Breaking News
Breaking News

मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित की जाएगी

बांदा, 17 सितम्बर, 2022-

आयुक्त महोदय, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा की अध्यक्षता में दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत एवं सेवा निवृत्त अध्यापकों/कर्मचारियों के लम्बित देयकों के सम्बन्ध में जनसुनवाई पूर्व की भांति आयोजित क जायेगी। पेंशन अदालत से सम्बन्धित वाद पत्र/प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती पत्र दो प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक,कोषागार एवं पेंशन,चित्रकूटधाम मंडल,बाँदा में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से दिनांक 23 सितम्बर, 2022 को सांय 04ः00 बजे तक प्राप्त कराये जा सकते हैं। पेंशन अदालत से सम्बन्धित वाद पत्र तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती पत्र की एक प्रति कर्मचारी अपने मूल कार्यालय प्राप्त करायेंगे। आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 01 अक्टूबर, 2022 के पूर्व समस्त वाद एवं शिकायती पत्रों की समीक्षा दिनांक 26 सितम्बर, 2022 को कार्यालय अपर निदेशक,कोषागार एवं पेंशन,चित्रकूटधाम मंडल,बाँदा में की जायेगी, जिसमें वादी एवं शिकायतकर्ता के साथ-साथ सम्बन्धित विभाग के कार्यालय अध्यक्ष/प्रतिनिधि विभागीय आख्या सहित उपस्थित रहेंगे।

 

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में कमासिन ब्लाक नंबर वन

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

चीन में बढ़ते कोरोना मामलों पर IMA ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

zeestarnews

Leave a Comment