आज दिनॅाक 17.09.2022 को तहसील नरैनी में अनुराग पटेल जिलाधिकारी, बांदा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, बॉदा, रजत वर्मा, उपजिलाधिकारी नरैनी, सुश्री श्वेता साहू, डिप्टी कलेक्टर बॉदा, सत्यप्रकाश, तहसीलदार नरैनी सहित जनपद के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तहसील नरैनी में आज दिनॅाक 17.09.2022 को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से कुल 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों का विभागवार विवरण निम्नवत् रहा।
1-राजस्व विभाग- 29
2-पुलिस विभाग- 16
3-विकास विभाग- 14
4-विद्युत विभाग- 05
5-अन्य 10
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई के दौरान श्रीमती भूरी पत्नी स्व0 शंकर, नि0 कछारपुरवा अंश बॉसी द्वारा पति की मृत्योंपरान्त वरासत के दौरान उसका नाम छोड़ दिये जाने की शिकायत की गयी, उक्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बॉदा द्वारा तत्काल दोषी लेखपाल सुश्री प्रियांजली वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गयी तथा तहसीलदार नरैनी को निर्देशित किया गया कि अतिशीघ्र प्रार्थिनी का नाम वरासतन अभिलेखों में अंकित किया जाये।
ग्राम पतरहा के श्री परसुराम पुत्र गेंदालाल व श्रीमती मिन्ता पत्नी शिवकरन द्वारा पृथक-पृथक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर लेखपाल के विरूद्ध कुर्राफॉट बनाने हेतु अनाधिकृत उत्कोच की मॉग किये जाने व कुर्राफॉट दाखिल न किये जाने की शिकायत की गयी है, उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित लेखपाल रूपेश कुमार के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस निर्गत कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशानुरूप शिकायतों का निस्तारण किया जाये तथा शिकायतकर्ता का फीड बैक अवश्य लिया जाये। साथ ही विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के लम्बित प्रकरणों की भी समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि आज ही पूर्व के सभी प्रकरणों का निस्तारण करके आख्या भेजी जाये।