Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रधानमंत्री जी के चित्र प्रदर्शनी का जी0आई0सी0 ग्राउंड मैदान में कर सकते हैं अवलोकन

 प्रधानमंत्री जी के चित्र प्रदर्शनी का जी0आई0सी0 ग्राउंड मैदान में कर सकते हैं अवलोकन

            देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्म दिवस के अवसर पर सूचना जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दिनांक 17 सितम्बर, 2022 को किया गया था। यह चित्र प्रदर्शनी जनपद के लोगों के लिए दिनांक 23 सितंबर 2022 तक संचालित रहेगी। चित्र प्रदर्शनी के आम जनमानस ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में मा0 प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 23 सितम्बर, 2022 तक जनपद वासियों के अवलोकन हेतु लगी रहेगी।

       आयोजित प्रदर्शनी में ’’मिला स्वच्छ जल बेहतर हुआ कल, कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण देश का किया नवनिर्माण, चेहरों पर लौटी मुस्कान किसानों का बढ़ाया मान, धुंआ से मिली निजात आई खुशियों की सौगात, टीकाकरण का दिखा असर आसान हुई जीवन की डगर, स्वास्थ्य सुरक्षा का रखा ध्यान बहू-बेटियों का बढ़ाया सम्मान, दूर हुआ अंधियारा घर-घर फैला उजियारा, मिला स्वच्छ जल बेहतर हुआ कल, उज्जवला योजना, राशन कार्ड, एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार किट, देशभक्ति की शक्ति, गॉव एक तो लोगों में भेद क्यो, शिक्षा का एक नया अध्याय, मां से मिला ईमानदारी का संस्कार, कर्म के प्रति समर्पण, एक संविधान, स्टार्ट अप इंडिया, युवाओं को रोजगार, मेक इन इंडिया दिखा तो दुनिया को भारत का सामर्थ्य, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, किसान समृद्ध होता है तो भारत समृद्ध होता है, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, निर्धारित हो रहा पथ स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष, बचपन पाठशाला से, गॉव वही पहचान नई’’ द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया गया है।

       चित्र प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित ’’उत्तर प्रदेश सन्देश’’, सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिए समर्पित सौ दिन, मिशन शक्ति’’ नामक फोल्डर का भी प्रदर्शनी में आये दर्शकों में वितरण कराया जा रहा है।

Related posts

डॉक्टर तिवारी की तरफ से क्षेत्र वासियों को देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

95 वर्षीय वृद्धा मांग रही न्याय देखें बेबसी का VIDEO: पति और बेटे की मौत के बाद दबंगों ने कब्जा ली जमीन, गोद में चढ़कर लगाई न्याय की गुहार

cradmin

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली की अध्यक्षता में राहुल अवस्थी जैविक किसान के नेतृत्व में भूपेन्द्र सिंह समाजसेवी

zeestarnews

Leave a Comment