Zee Star News
Breaking News
अन्यज्योतिषमनोरंजन

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

दिनांक 6 फरवरी 2025

         जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुईl

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी एवं सहायक अधिकारी चकबंदी को निर्देशित किया कि चकबंदी कार्यों में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप अपने-अपने कार्यों को करेंl उन्होंने अधिकारियों को चकबंदी वादों का समय से निस्तारण किए जाने के निर्देश दिएl, उन्होंने निर्देशित किया कि जिन गांवों में पड़ताल का कार्य किया जा रहा है उसको तेज गति से करेंl उन्होंने चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन गांवों में चकबंदी के संबंध में आपस में विवाद हो उन गांव में संबंधित विवादों को प्राथमिकता पर सुनते हुए बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए चकबंदी कार्यों को पूर्ण करने की कार्रवाई तेज गति से की जाए l उन्होंने चकबंदी कार्यों की समीक्षा के दौरान कई वर्षों से चकबंदी के लंबित अवशेष कार्य को तेज गति से किए जाने के संबंध में चकबंदी अधिकारियों को निर्देशित किया तथा कार्यों को पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी lउन्होंने निर्देश दिए की इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l, उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिन गांवों में सर्वे का कार्य शेष रह गया उसको जल्दी से पूर्ण किया जाए l उन्होंने अधिकारियों का निर्देशित किया कि चकबंदी से संबंधित कार्यों में देरी व शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगीl

बैठक अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री इरफानुल्ला खान एवं चकबंदी अधिकारी तथा सहायक चकबंदी अधिकारी तथा संबंधित चकबंदी विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहेl

Related posts

शहर के मुख्य मार्गो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया’

zeestarnews

इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनपद के प्रत्येक राजस्व ग्राम में विशेष अभियान दिनांक 25 नवम्बर, 2024 से 31 दिसम्बर, 2024 तक चलाया जाना है, जिसमें समस्त कृषक बन्धु

zeestarnews

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडन,

zeestarnews

Leave a Comment