Zee Star News
Breaking News
सोशल वायरल

मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री आर०पी० सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में आज देवांगना एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया

मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री आर०पी० सिंह, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की उपस्थिति में आज देवांगना एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया । मंडलायुक्त ने एयरपोर् अथारिटी के अधिकारियों से कहा कि बरसात का समय खत्म हो गया है अब कितना समय कार्यों को पूर्ण कराने में लग सकता है जिसमें बताया गया कि बाउंड्री वॉल, एप्रोच रोड का काम अवशेष रह गया है। उन्होंने फंड की भी जानकारी के लिए। उन्होंने कहा कि आप लोग इस में लगकर कार्य कराएं ।एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग में काफी कार्य हो चुका है केवल फिनिशिंग व विद्युतीकरण का कार्य अभी बाकी है। पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्रा ने कहा कि एयरपोर्ट पर फ़ोर्स के लिए विद्युत की व्यवस्था होनी चाहिए उसे जल्द से जल्द कराएं । मंडलायुक्त ने कहा कि जो समस्या है उसका समाधान कराएं । उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, वेटिंग एरिया, कैफेटेरिया का भी निरीक्षण किया एवं कहा कि लगभग लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं तीन / चार महीने तक सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएं।

तत्पश्चात उन्होंने एक करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन खोह में पुष्टाहार उत्पादन केंद्र ( टी एच आर ) का भी निरीक्षण किया। वहां पर बन रहे बिल्डिंग की एप्रोच रोड, पानी की व्यवस्था की जानकारी लिए। जिस पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ ने बताया कि 80 लाख रुपए की मशीनरी लगेगी। जो रामटेरियल एफसीआई से लाया जाएगा एवं यहां पर इसकी पैकेजिंग होगी जो स्वयं सहायता समूह (एन आर एल एम) के द्वारा वितरित किया जाएगा ।उन्होंने रामटेरियल के भी बारे में जानकारी लिए तथा उन्होंने कहा कि यहीं से इसकी पैकेजिंग होगी जिससे कि पैकेजिंग में मानक के साथ गुणवत्तापूर्ण होगा और समय पर इसको वितरित किया जा सकेगा ।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री रमेश चंद्र पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी श्री कुंवर बहादुर सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पांडेय, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक श्री ऋषि उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

cradmin

साइकिल ट्रैक उखाड़ने पर सपा का प्रदर्शन: कलक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, नारेबाजी कर ट्रैक को दुरुस्त कराने की मांग की

cradmin

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

Leave a Comment