


क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल छात्र जीवन से ही संघर्षशील विचार के थे। उन्होंने वैचारिक व क्रियात्मक रूप से महत्वपूर्ण योगदान देते हुए भारत की कई बटी हुई रियासतों को जोडने का कार्य किया। वह एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता थे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री एम0पी0सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री शशि भूषण शुक्ला ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने को कहा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव सहित कलेक्टेªट के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।