Zee Star News
Breaking News
अन्य

अनुराग पटेल, जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कालिंजर विकासखंड नरैनी अंतर्गत स्थित सगरा बॉध को पुर्नजीवित करने एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर

 

बांदा, 04 नवम्बर, 2022-

   आज दिनांक 04-11-2022 को तहसील नरैनी में श्री अनुराग पटेल, जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कालिंजर विकासखंड नरैनी अंतर्गत स्थित सगरा बॉध को पुर्नजीवित करने एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवस पर कालिंजर किले में लगने वाले मेले की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उपरोक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बांदा, ब्लाक प्रमुख नरैनी बांदा, डी0सी0 मनरेगा, प्रभागीय वनाधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, उप जिलाधिकारी नरैनी, खण्ड विकास अधिकारी नरैनी, नायब तहसीलदार नरैनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं कालिंजर के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

    जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल द्वारा उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी नरैनी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 06-11-2022 को प्रातः 09.00 बजे सगरा बॉध की पुर्नजीवन/जीर्णाेद्धार का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। इस दौरान लगभग 500 व्यक्तियों द्वारा श्रमदान किया जायेगा तथा विकास खण्ड नरैनी के मनरेगा श्रमिक, सफाई कर्मी, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी श्रमदान किया जायेगा तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में रूचि लेने वाले व्यक्तियों द्वारा 10 निःशुल्क जे0सी0बी0 मशीनों के माध्यम से भी श्रमदान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मा0 सॉसद, मा0 विधायक नरैनी, मा0 ब्लाक प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।

   इसके अतिरिक्त दिनांक 07-11-2022 से प्रारम्भ हो रहे कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर सम्बन्धित विभागों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी गयी। उप जिलाधिकारी नरैनी को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये।

Related posts

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप ने आज प्रातः 05ः00 बजे शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बलों का वितरण किया

zeestarnews

जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा 2 दिन में अनशन के किसानों को कार्यवाही आश्वासन पर प्रशासन में ठोस असर क्यों नहीं

zeestarnews

सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बांदा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment