कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा
बांदा, दिनांक 05.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार “विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तीकरण एवं हक हमारा भी तो@ है” हेतु चलाये जा रहे विशेष महाअभियान के अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समिति, बबेरु द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नायब तहसीलदार द्वारा धूम्रपान नशा उन्मूलन तथा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नागरिको के मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों व केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी। इसी क्रम में तहसील अतर्रा के पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम पंचायत गुमाई में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर नागरिकों के सशक्तीकरण हेतु नागरिको के मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों व केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी तथा दिनांक 9.11.2022 से 11.11.2022 तक लघु आपराधिक वादों हेतु विशेष लोक अदालत व दिनांक 12.11.2022 ई० को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा तहसील पैलानी के पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया ।
श्रीमती सुमन शुक्ला, पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज अतर्रा में विधिक जानकारी दी गयी तथा पम्पलेट्स वितरित किये गये । श्रीमती रुबी जैनब पी०एल०वी० द्वारा श्याम उच्चतर इण्टर कॉलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर विधिक जानकारी दी गयी व पम्पलेट्स वितरित किये गये।

बी०डी० गुप्ता द्वारा दी गयी।