सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियत कार्यक्रम के अनुसार जनपद के अन्तर्गत आने वाली समस्त विधानसभा यथा 232-तिंदवारी, 233-बबेरू, 234-नरैनी (अ0जा0) एवं 235 – बांदा, अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09.11.2022 को समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों ) में करा दिया गया है ।
अर्हता तिथि 01.01.2023 के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 09.11.2022 से 08.12.2022 के मध्य चार विशेष अभियान की तिथियां यथा – 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), 20 नवम्बर, 2022 (रविवार), 26 नवम्बर 2022 (शनिवार) एवं 04 दिसम्बर 2022 रविवार आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है ।
अतः सभी अर्ह नागरिको से अपील की जाती है कि वे कृपया विशेष अभियान की तिथियों में अपने –अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण सकते है । यदि किसी अर्ह मतदाता जो 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, परन्तु उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो वह प्ररूप – 6 में अपना आवेदन सम्बन्धित पदाभिहित स्थल पर नियुक्त पदाभिहित आफिसर / बूथ लेबिल अधिकारी के समक्ष अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीरण अधिकारी के कार्यालय / मतदाता पंजीकरण केन्द्र में प्रस्तुत कर सकता है ।
इसी प्रकार किसी भी सम्मलित नाम के विरूद्ध कोई आपत्ति हो तो प्ररूप – 7 पर आवेदन दिये जा सकते है यदि किसी मतदाता के नाम से सम्बन्धित किसी प्रविष्टि में कोई त्रुटि हो तो उसे शुद्ध कराने या स्थान परिविर्तन के हेतु प्ररूप – 8 में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है । बेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in या NVSP.IN या वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी आनलाइन आवेदन कर सकते है और अपना नाम मतदाता सूची में सर्च करके देख सकते है ।
आवेदन के प्ररूप सम्बन्धित तहसीलदार के कार्यालय एवं समस्त पदाभिहित स्थलों पर नियुक्त पदाभिहित आफिसर / बीएलओ तथा जिला निर्वाचन कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है । प्रेस से छपे हुए, फोटो स्टेट फार्म भी प्रयुक्त किया जा सकते है किन्तु उनका प्ररूप सरकारी प्ररूप से भिन्न न हो । कल दिनांक 12.11.2022 (शनिवार ) आयोजित विशेष अभियान में अर्ह मतदाता मतदान केन्द्रों पर जाकर लाभ उठायें ।
अतः विधान सभी निर्वाचक नामावलियों को अद्यावधिक शुद्ध एवं सही तैयार कराने के लिए जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं तथा नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है ।
दिनांक – 11-11-2022
(उमाकांत त्रिपाठी)
उप जिला निर्वाचन अधिकारी
बांदा ।
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा ।
संख्या- /निर्वाचन नामावली (पुनरीक्षण)/2023 दिनांक- नवम्बर, 2022 ।
प्रतिलिपि – आयुक्त महोदय, चित्रकूट धाम मण्डल, बांदा को सादर सेवा में अवलोकानार्थ ।
1- जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय बांदा को सादर सेवा में अवलोकानार्थ
2- अध्यक्ष/मंत्री समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल जनपद बांदा को इस अनुरोध के साथ कि उक्त विशेष अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
3- समस्त उप जिलाधिकारी(निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) / तहसीलदार(सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी)जनपद बांदा को सूचनार्थ एवं आवश्यक अपेक्षित कार्यवाही एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु प्रेषित ।
4- समस्त खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी(स्थानीय निकाय) जनपद – बांदा को इस निर्देश के साथ कि उक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
5- जिला विद्यालय निरीक्षक / स्वीप कोर्डिनेटर ) जनपद – बांदा को इस निर्देश के साथ कि उक्त विशेष अभियान कि तिथियों में स्कूल/कालेज/महाविद्यालयों को खुलवाने एवं फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था करें ।
6- मीडिया, सिविल सोसाइटी संगठन, आरडब्लूयूए, डिफेन्स वालिण्टयर्स, युवा दल के साथ –साथ गैर राजनैतिक एनजीओ तथा शैक्षिक संस्थाओं के स्वंय सेवक छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कैम्पस अम्बेसडर,एनसीसी कैडटों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं को इस अनुरोध के साथ कि उनका सक्रिय सहयोग प्रदान करने का कष्ट करे