Zee Star News
Breaking News
Breaking News

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में युवक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज*

*घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में युवक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

अतर्रा (बांदा) युवक द्वारा अपने चार साथियों के साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व नौकर को मारने पीटने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    नगर के बांदा रोड जहाज विल्डिंग के पास अत्रि नगर में रहने वाले जय द्विवेदी पुत्र राम नरेश द्विवेदी ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि थाने के सामने गली निवासी सौरभ सिंह पुत्र अमर सिंह राठौर रविवार की शाम दो मोटरसाइकिलों पर अपने चार अज्ञात साथियों के साथ घर पर घुस आया उस वक्त पीड़ित का परिवार अकेले था।वह किसी काम से बाहर गया हुआ था।सभी लोग गाली गलौज करते हुए मोटरसाइकिलें तोड़ने लगे।नौकर सुमित वर्मा ने मना किया तो उसे भी आरोपियों ने मारा पीटा। जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 147/452/323/504/427 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच चल रही है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी महोदया, बाँदा श्रीमती जे0रीभा के नेतृत्व में सांडी मोरम खनन खण्ड संचालक श्री हिमांशू मीणा व खपटिहाकला मोरम खण्ड संचालक श्री मनोज कुमार की खदानों का आज दिनांक-29.03.2025 को अपराहन औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सांडी खनन खण्ड में 12 ऐसे वाहन पाए गये जो ओवर लोड अथवा एक्सटेन्डेड बॉडी अथवा टेम्पर्ड नम्बर प्लेट के थे

zeestarnews

सहायक प्रभारी यातायात/ जिला पूर्ति अधिकारी बांदा ने बताया है कि वाहन स्वामी खुद होंगे जिम्मेदार

zeestarnews

एनजीटी के नियमों को लगाया जा रहा है पलीता

zeestarnews

Leave a Comment